VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Highlights: विदर्भ ने पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी, सौराष्ट्र को फाइनल में 38 रन से हराया
Vijay Hazare Trophy Final highlights: विदर्भ ने फाइनल में सौराष्ट्र को 38 रन से हराकर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीत ली. विदर्भ ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 317 रन बनाए. सौराष्ट्र 279 रन पर ढेर हो गई.
विजय हजारे ट्रॉफी, फाइनल मैचVidarbha vs Saurashtra Final Vijay Hazare Trophy Live Cricket Score: विदर्भ ने सौराष्ट्र को 38 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी जीत ली. विदर्भ ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 317 रन बनाए. सौराष्ट्र 279 रन पर ढेर हो गई.
दोनों टीमों का स्क्वाड-
विदर्भ: अथर्व तायडे, अमन मोखड़े, ध्रुव शोरे, रविकुमार समर्थ, रोहित बिनकर (विकेटकीपर), हर्ष दुबे (कप्तान), यश राठौड़, यश कदम, नचिकेत भुटे, दर्शन नालकंडे, यश ठाकुर, पार्थ रेखाडे, शुभम दुबे, गणेश भोसले, दीपेश परवानी, प्रफुल्ल हिंगे, शिवम देशमुख, अक्षय वाडकर
सौराष्ट्र टीम: हार्विक देसाई (विकेटकीपर/कप्तान), विश्वराज जड़ेजा, प्रेरक मांकड़, सम्मर गज्जर, चिराग जानी, रुचित अहीर, पार्श्वराज राणा, धर्मेंद्रसिंह जाडेजा, अंकुर पंवार, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, युवराज चुडासमा, पार्थ भुट, तरंग गोहेल, प्रणव कारिया, हेतविक कोटक, जय गोहिल, अंश गोसाई, प्रशांत राणा, आदित्य जड़ेजा, हितेन कंबी
January 18, 202623:27 IST
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: विदर्भ ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी
विदर्भ ने फाइनल में सौराष्ट्र को 38 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी जीत ली है. 318 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम 279 रन पर ढेर हो गई.उसका पहली बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: शतक चूके मांकड़, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा फाइनल
सौराष्ट्र को पांचवां झटका प्रेरक मांकड़ के रूप में लगा. उन्हें हर्ष दुबे ने 88 के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया. फाइनल मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: सौराष्ट्र का स्कोर 200 के पार, प्रेरक मांकड़ शतक की ओर
प्रेरक मांकड़ शतक की ओर अग्रसर हैं. सौराष्ट्र की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ की ओर से रखे गए 318 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है. सौराष्ट्र ने 38वें ओवर में चार विकेट पर 205 रन बना लिए हैं.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: सौराष्ट्र ने गंवाया चौथा विकेट
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र की टीम ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. पारसवराज राणा के रूप में सौराष्ट्र को ये झटका लगा है. इस तरह विदर्भ की टीम ने फाइनल को रोमांचक बना दिया है.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: समर गज्जर 25 रन बनाकर हुए आउट
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में समर सौराष्ट्र के लिए समर गज्जर 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इस तरह विदर्भ की टीम ने 16.1 ओवर में 78 रन के स्कोर पर सौराष्ट्र को तीसरा झटका दिया है.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: सौराष्ट्र के 50 रन पूरे
सिर्फ 30 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवाने के बाद सौराष्ट्र की टीम संभलकर खेल रही है. विदर्भ के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया है.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: विदर्भ के 30 रन पर 2 विकेट
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ के खिलाफ सौराष्ट्र की अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई है. टीम ने सिर्फ 30 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए हैं. आउट होने वाले बल्लेबाज विश्वराज जडेजा और हार्विक देसाई हैं.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: सौराष्ट्र की बल्लेबाजी हुई शुरू, 318 का है टारगेट
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करने सौराष्ट्र की टीम मैदान पर उतर चुकी है. सौराष्ट्र के लिए हार्विक देसाई और विश्वराज जडेजा पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विदर्भ के लिए यश ठाकुर पहला ओवर करेंगे.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: विदर्भ की पारी 8 विकेट पर 317 रन बनाकर समाप्त
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ की टीम ने सौराष्ट्र को जीत के लिए 318 रनों का लक्ष्य दिया है. विदर्भ ने टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अथर्व ताइडे की सेंचुरी और यश राठौर की फिफ्टी की मदद से 317 रन का स्कोर खड़ा किया. सौराष्ट्र के लिए गेंदबाजी में अंकुर पनवार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा चेतन सकारिया और चिराग जानी ने भी 2-2 विकेट लिए.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: अंतिम ओवरों में लड़खड़ाई विदर्भ की पारी
सौराष्ट्र के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में आखिर के ओवरों में विदर्भ की पारी लड़खड़ा गई है. टीम ने 281 रन के बाद के 300 के आंकड़े तक पहुंचने में अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: विदर्भ की आधी टीम हुई आउट
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 281 रन के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवाया है. वहीं पारी में अब सिर्फ 5 ओवर का खेल बचा हुआ है.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: विदर्भ ने गंवाया चौथा झटका
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में गेंदबाजों ने सौराष्ट्र की दमदार वापसी कराई है. विदर्भ की टीम ने 256 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. विदर्भ को रविकुमार समार्थ के रूप में चौथा झटका लगा है.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: विदर्भ ने को तीसरा झटका
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ की को तीसरा झटका लगा है. यश राठौड़ 54 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह सौराष्ट्र के गेंदबाजों ने मैच में दमदार वापसी की है.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: अथर्व ताइडे 128 रन बनाकर हुए आउट
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ के ओपनर बल्लेबाज अथर्व ताइडे ने दमदार खेल दिखाते हुए 128 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 118 गेंदों का सामना किया, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के भी शामिल रहे. इस तरह सौराष्ट्र के खिलाफ विदर्भ को पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: अथर्व ताइडे ने पूरा किया शतक
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में अथर्व ताइडे ने शानदार खेल दिखाते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ 97 गेंद में अपना शतक पूरा किया. विजय हजारे ट्रॉफी में अथर्व ने पांच साल बाद शतक लगाया है. वहीं इस टूर्नामेंट के फाइनल में शतक लगाने वाले अथर्व 16वें बल्लेबाज बने हैं.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: विदर्भ के 100 रन हुए पूरे
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत की है. टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं. विदर्भ को अमन मोखाड़े के रूप में एकमात्र झटका लगा है.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: अमन मोखाड़े 33 रन बनाकर हुए आउट
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ सधी हुई शुरुआत करने के बाद विदर्भ के बल्लेबाज अमन मोखाड़े 33 रन बनाकर आउट हो गए. अमन मोखाड़े ने अपनी इस पारी में 45 गेंद का सामना करते हुए 4 चौके लगाए. अमन मोखाड़े को अंकुर पनवार ने आउट किया. इस तरह विदर्भ ने 80 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवाया है.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: 15 ओवर में विदर्भ ने बनाए 68 रन
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में विदर्भ की टीम ने बल्लेबाजी में बेहतरीन शुरुआत की है. सौराष्ट्र के खिलाफ अमन मोखाड़े और अर्थव ताइडे ने मिलकर 15 ओवर के खेल में विदर्भ के लिए बिना किसी नुकसान के 68 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: 10 ओवर की समाप्ति पर विदर्भ ने बनाए 43 रन
सौराष्ट्र के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सधी हुई शुरुआत की है. विदर्भ की टीम ने 10 ओवर के खेल की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं.
VHT Final Vidarbha vs Saurashtra Live: विदर्भ की बल्लेबाजी में सधी हुई शुरुआत
विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी विदर्भ ने सधी हुई शुरुआत की है. ने पांच ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए हैं. क्रीज पर अमन मोखाड़े और अथर्व ताइडे डटे हुए हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
