क्रोमा रिपब्लिक डे सेल 2026: iPhone 17, Galaxy S25 और लैपटॉप ऑफर्स


क्रोमा की Republic Day Sale 2026 की शुरुआत हो चुकी है. सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, बड़े घरेलू उपकरण और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं. ये सेल देशभर के सभी Croma स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव है और 26 जनवरी 2026 तक चलेगी. रिपब्लिक डे को ध्यान में रखते हुए Croma ने इस बार खासतौर पर प्रीमियम और डेली-यूज प्रोडक्ट्स पर जोर दिया है.

इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण स्मार्टफोन डील्स हैं. क्रोमा के मुताबिक, ऑफर्स और एक्सचेंज के साथ iPhone 17 को सिर्फ ₹47,990 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है. वहीं, iPhone 15 भी महज ₹31,990 में उपलब्ध है. ये कीमतें बैंक कैशबैक और पुराने फोन के एक्सचेंज पर निर्भर करती हैं.

सैमसंग फोन भी सस्ते में

Samsung के नए Galaxy S25 सीरीज और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स भी रिपब्लिक डे ऑफर्स का हिस्सा हैं, जो खासतौर पर सैमसंग यूजर्स के लिए अच्छा अपग्रेड ऑप्शन बनते हैं.

लैपटॉप खरीदने वालों के लिए भी क्रोमा रिपब्लिक डे सेल काफी फायदेमंद है. मैकबुक Air (M4 चिप) को स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल प्राइस पर पेश किया गया है. इसके साथ ही Windows लैपटॉप्स पर भी एक्सचेंज बेनिफिट और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं, जिससे वर्क और स्टडी के लिए नया लैपटॉप लेना आसान हो जाता है.

इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी सस्ते में…
टीवी और होम अप्लायंस सेगमेंट में भी दमदार ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं. सैमसंग नियो QLED और TCL QLED TVs पर बड़ी छूट दी जा रही है. वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत ₹31,290 रखी गई है, जबकि कुछ एयर कंडीशनर्स के साथ आकर्षक फ्रीबीज भी मिल रही हैं. ऑडियो कैटेगरी में Marshall जैसे प्रीमियम ब्रांड्स के स्पीकर्स भी डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं.

इसके अलावा, Croma ने कई बैंकों के साथ मिलकर कैशबैक, आसान EMI और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स पेश किए हैं. Tata Neu HDFC Card यूजर्स को अतिरिक्त फायदे मिल सकते हैं. कुल मिलाकर, Croma Republic Day Sale 2026 उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन मौका है, जो इस फेस्टिव सीजन में स्मार्ट और किफायती शॉपिंग करना चाहते हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading