दो स्क्रीन के साथ आया Lava Blaze Duo 3, कीमत 17 हजार से कम, सस्ते में कहां मिलेंगे लग्जरी फीचर्स
Lava Blaze Duo 3 की कीमत Rs 16,999 रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. यह स्मार्टफोन 19 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
इस फोन के फ्रंट में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. वहीं, फोन के पीछे 1.6-इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले मौजूद है. यह रियर स्क्रीन नोटिफिकेशन देखने, म्यूज़िक कंट्रोल करने, रियर कैमरे से सेल्फी लेते समय प्रीव्यू देखने और एनिमेशन दिखाने के काम आती है, जिससे बार-बार मेन स्क्रीन ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ती.
परफॉर्मेंस की बात करें तो Lava Blaze Duo 3 में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7060 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 6GB LPDDR5 RAM और 6GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है. स्टोरेज के लिए इसमें 128GB UFS 3.1 दी गई है, जिससे ऐप्स और फाइल्स तेजी से लोड होते हैं.
कैमरा सेक्शन में फोन को 50MP का Sony IMX752 रियर कैमरा मिलता है, जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. खास बात यह है कि रियर डिस्प्ले को मेन कैमरे के साथ सेल्फी प्रीव्यू के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
मिलेगी 5000mAh बैटरी
पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पूरे दिन आराम से चल सकती है. Lava Blaze Duo 3 एंड्रॉयड 15 पर काम करता है और कंपनी ने एक Android OS अपडेट और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.
बाकी फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, स्टीरियो स्पीकर्स, IR ब्लास्टर और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं. Lava Blaze Duo 3 अपने डुअल-स्क्रीन फीचर और मजबूत स्पेसिफिकेशन के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में एक दिलचस्प ऑप्शन बनकर सामने आया है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
