50MP कैमरा और प्रीमियम मेटल फ्रेम के साथ आ रहा है Redmi Turbo 5 Max, मिलेगी सबसे बड़ी 9000mAh बैटरी


Last Updated:

Redmi Turbo 5 Max जल्द चीन में लॉन्च होने वाला है. इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, 50MP OIS कैमरा और प्रीमियम डिजाइन मिलेगा. जानिए इसके फीचर्स और लेटेस्ट डिटेल्स.

50MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ आ रहा है Redmi Turbo 5 Max, मिलेगा मेटल फ्रेमRedmi Turbo 5 Max आने वाला है.
शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने अपने नए स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 Max के लॉन्च की पुष्टि कर दी है. ये फोन इसी महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कई अहम फीचर्स, डिजाइन और प्रोसेसर की जानकारी साझा कर दी है, जिससे यह फोन काफी चर्चा में आ गया है.

रेडमी टर्बो 5 मैक्स की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी बैकअप के मामले में 10,000mAh के बराबर परफॉर्मेंस दे सकती है. Redmi के मुताबिक, ये अब तक की सबसे बड़ी ‘शाओमी Jinshajiang’ बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन होगा. ये नया प्रोसेसर हाल ही में लॉन्च किया गया है और हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Turbo 5 Max ने AnTuTu बेंचमार्क पर लगभग 32 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है, जो इसकी दमदार स्पीड और ग्राफिक्स क्षमता को दिखाता है.

कैसा होगा फोन का कैमरा
डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट CNC मेटल फ्रेम दिया गया है. इसके बैक पैनल पर फाइबरग्लास फिनिश मिलेगी और पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया जाएगा, जिससे फोटो और वीडियो स्टेबल और क्लियर मिलेंगे. फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले और पतले बेज़ल्स देखने को मिल सकते हैं.

रेडमी टर्बो 5 मैक्स को ओशन ब्रीज़ ब्लू कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है. आने वाले दिनों में कंपनी इसके लॉन्च डेट और बाकी फीचर्स से जुड़ी जानकारी भी शेयर कर सकती है. बड़ी बैटरी, नया प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन के साथ Redmi Turbo 5 Max एक पावरफुल स्मार्टफोन साबित हो सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

50MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ आ रहा है Redmi Turbo 5 Max, मिलेगा मेटल फ्रेम



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading