JioHotstar का बड़ा बदलाव: ₹79 में मंथली प्लान शुरू, बड़े स्क्रीन और मोबाइल के लिए अलग, देखें नई रेट लिस्ट


जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ने नए यूज़र्स के लिए अपनी सब्सक्रिप्शन स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अब मंथली प्लान पेश कर दिए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹79 प्रति माह रखी गई है. कंपनी का कहना है कि इस कदम का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपने कंटेंट को पहुंचाना और बदलती देखने की आदतों के साथ तालमेल बैठाना है. खासकर बड़े स्क्रीन जैसे स्मार्ट टीवी पर बढ़ती स्ट्रीमिंग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

JioHotstar अब भी अपने तीन सब्सक्रिप्शन टियर पेश कर रहा है, जिसमें Mobile, Super और Premium शामिल है. इनमें से Mobile और Super प्लान एड-सपोर्टेड हैं, यानी यूज़र्स को कंटेंट देखते समय विज्ञापन दिखाई देंगे.

मोबाइल प्लान की कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है. इस प्लान में यूज़र एक समय में केवल एक मोबाइल डिवाइस पर ही कंटेंट देख सकते हैं. इसमें 720p HD स्ट्रीमिंग मिलती है. यह प्लान ₹149 के क्वार्टरली और ₹499 के एनुअल ऑप्शन में भी उपलब्ध है. हालांकि, इस प्लान में हॉलीवुड कंटेंट शामिल नहीं है. अगर यूज़र हॉलीवुड फिल्में और शो देखना चाहते हैं, तो उन्हें ₹49 प्रति माह का अलग ऐड-ऑन लेना होगा. यह ऐड-ऑन ₹129 क्वार्टरली और ₹399 सालाना में भी उपलब्ध है.

इसके बाद आता है Super प्लान, जिसकी कीमत ₹149 प्रति माह है. इसमें यूज़र दो डिवाइस पर एक साथ कंटेंट देख सकते हैं. यह प्लान 1080p फुल HD स्ट्रीमिंग सपोर्ट करता है और मोबाइल, वेब के साथ-साथ स्मार्ट टीवी जैसे लिविंग रूम डिवाइस पर भी काम करता है. Super प्लान का क्वार्टरली प्राइस ₹349 और एनुअल प्राइस ₹1,099 है.

प्लानअवधिकीमत (₹)डिवाइस सपोर्टऐड एक्सपीरियंसकंटेंट एक्सेस
MobileMonthly791 मोबाइल डिवाइसविज्ञापन के साथहॉलीवुड को छोड़कर सभी कंटेंट
MobileQuarterly1491 मोबाइल डिवाइसविज्ञापन के साथहॉलीवुड को छोड़कर सभी कंटेंट
MobileAnnual4991 मोबाइल डिवाइसविज्ञापन के साथहॉलीवुड को छोड़कर सभी कंटेंट
SuperMonthly1492 मोबाइल डिवाइसविज्ञापन के साथसभी डिवाइस पर पूरा कंटेंट
SuperQuarterly3492 मोबाइल डिवाइसविज्ञापन के साथसभी डिवाइस पर पूरा कंटेंट
SuperAnnual10992 मोबाइल डिवाइसविज्ञापन के साथसभी डिवाइस पर पूरा कंटेंट
PremiumMonthly2994 मोबाइल डिवाइसलगभग ऐड-फ्री*सभी डिवाइस पर पूरा कंटेंट
PremiumQuarterly6994 मोबाइल डिवाइसलगभग ऐड-फ्री*सभी डिवाइस पर पूरा कंटेंट
PremiumAnnual21994 मोबाइल डिवाइसलगभग ऐड-फ्री*सभी डिवाइस पर पूरा कंटेंट

सबसे महंगा और प्रीमियम विकल्प है Premium प्लान. इसकी कीमत ₹299 प्रति माह रखी गई है. यह प्लान खास तौर पर फैमिली और बड़े स्क्रीन यूज़र्स के लिए है. इसमें चार डिवाइस तक एक साथ स्ट्रीमिंग, 4K रेजोलूशन और Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है.

इस प्लान में लगभग पूरा कंटेंट ऐड-फ्री देखा जा सकता है, हालांकि लाइव स्पोर्ट्स और लाइव शो में विज्ञापन जारी रहेंगे. Premium प्लान का क्वार्टरली प्राइस ₹699 और सालाना प्राइस ₹2,199 है.

कुल मिलाकर, नए मंथली प्लान्स के साथ JioHotstar ने उन यूज़र्स के लिए स्ट्रीमिंग को और आसान बना दिया है, जो लंबे समय की सब्सक्रिप्शन लेने से पहले प्लेटफॉर्म को आज़माना चाहते हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading