Skoda लाई Creta, Seltos और Grand Vitara के टक्कर वाली SUV! फीचर-लुक देख बना लेंगे खरीदने का प्लान


Skoda Kushaq Facelift ने आज यानी 20 जनवरी 2026 को इंडियन ऑटो मार्केट में एंट्री मारी है. ये कॉम्पैक्ट एसयूवी अब और प्रीमियम, फीचर-रिच और आकर्षक हो गई है। प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और प्राइस अनाउंसमेंट मार्च 2026 में की जाएगी. आइए, जानते हैं कि फेसलिफ्ट के बाद इसमें क्या कुछ बदला गया है.

इसके एक्सटीरियर में बड़ा बदलाव आया है। नया बोल्ड फ्रंट ग्रिल स्पोर्टी रेड स्ट्राइप्स और इल्यूमिनेटेड लाइट बैंड के साथ है. ऑल-न्यू LED हेडलाइट्स, री-डिजाइन बम्पर और फॉग लैंप्स से फ्रंट प्रोफाइल शार्प और कॉन्फिडेंट लगता है. रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स, इल्यूमिनेटेड स्कोडा लोगो और नए अलॉय व्हील्स हैं. नए कलर्स जैसे चेरी रेड, शिमला ग्रीन, स्टील ग्रे शामिल हैं. ओवरऑल लुक ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम है.

इंटीरियर और फीचर्स

केबिन लेआउट पहले जैसा है, लेकिन अब ज्यादा लग्जरी फील देता है. नया 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले (वर्चुअल कॉकपिट), 10.1-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डुअल-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ फीचर लिस्ट का हिस्सा है. बूट स्पेस अब 491 लीटर हो गया है, जो पहले से 106 लीटर ज्यादा है.

कुछ वेरिएंट्स में रियर मसाज सीट्स जैसे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स भी हैं. फीचर लिस्ट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, पार्क असिस्ट, गूगल AI असिस्टेंट, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो-डिमिंग IRVM आदि शामिल हैं. इसे अभी भी ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से दूर ही रखा गया है.

skoda kushaq facelfit, kushaq facelift, skoda kushaq

सेफ्टी डिटेल

नई स्कोडा कुशाक में भी सेफ्टी से कोई कम्प्रोमाइज नहीं किया गया है. इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. ABS with EBD, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, हिल-होल्ड असिस्ट, ISOFIX, रियर डिस्क ब्रेक्स (1.5 TSI में) और ऑल-4 डिस्क ब्रेक्स जैसे फीचर्स भी सेफ्टी बढ़ाते हैं। इस वजह से पहले की तरह 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग बरकरार रहेगी।

इंजन और माइलेज

कोई पावरट्रेन अपडेट नहीं हुआ है. इसे पहले की तरह ही 1.0-लीटर TSI इंजन मिलेगा, जो 115 PS पावर और 178 Nm टॉर्क देता है. साथ में चुनने के लिए 6-स्पीड मैनुअल या नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर AT मिलेगा. दूसरे विकल्प के रूप में 1.5-लीटर TSI चुन सकते हैं, जो 150 PS पावर और 250 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है। इसे एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी और 7-स्पीड DSG AT ऑप्शन में खरीद सकते हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading