क्या है ChatGPT का Age वेरिफिकेशन सिस्टम? 18 साल से कम उम्र वालों के लिए क्या होगा नया? जानें हर सवाल का जवाब
कंपनी के मुताबिक यह फीचर ग्लोबल लेवल पर लागू किया जा रहा है, जबकि यूरोपीय यूनियन (EU) में इसे क्षेत्रीय नियमों को ध्यान में रखते हुए आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जाएगा.
ChatGPT में Age Prediction फीचर क्या है?
Age Prediction ChatGPT का एक नया फीचर है, जिसके जरिए यह अनुमान लगाया जाता है कि कोई यूज़र 18 साल से कम उम्र का है या नहीं. अगर सिस्टम को लगता है कि अकाउंट किसी नाबालिग का हो सकता है, तो प्लेटफॉर्म अपने आप अतिरिक्त सुरक्षा सेटिंग्स चालू कर देता है, ताकि यूज़र को उम्र के अनुसार सुरक्षित अनुभव मिल सके.
OpenAI ने यह फीचर क्यों शुरू किया है?
OpenAI का कहना है कि ChatGPT पर टीनएज यूज़र्स की सुरक्षा बेहद ज़रूरी है. Age Prediction फीचर का मकसद संवेदनशील, जोखिम भरे या नुकसानदायक कंटेंट से नाबालिग यूज़र्स को बचाना और उन्हें सुरक्षित, उम्र के हिसाब से अनुभव देना है.
Age Prediction सिस्टम कैसे काम करता है?
यह सिस्टम किसी एक जानकारी पर निर्भर नहीं करता. ChatGPT अकाउंट से जुड़े कई संकेतों को देखता है, जैसे यूज़र किन विषयों पर बात करता है, बातचीत का तरीका कैसा है और किस समय ChatGPT का इस्तेमाल किया जाता है. इन्हीं संकेतों के आधार पर उम्र का अनुमान लगाया जाता है.
अगर सिस्टम गलत अनुमान लगा ले तो क्या होगा?
OpenAI मानता है कि कोई भी सिस्टम पूरी तरह परफेक्ट नहीं होता. अगर कोई 18 साल से ऊपर का यूज़र गलती से अंडर-18 मोड में चला जाता है, तो वह अपनी उम्र वेरिफाई करके अतिरिक्त सेफ्टी सेटिंग्स हटवा सकता है.
अंडर-18 मोड में ChatGPT कैसे बदल जाता है?
अगर ChatGPT को लगता है कि यूज़र 18 साल से कम उम्र का है, तो कुछ विषयों को ज्यादा सावधानी से दिखाया जाता है. इसमें ग्राफिक हिंसा, खतरनाक वायरल चैलेंज, यौन या हिंसक रोल-प्ले और शरीर को लेकर अस्वस्थ मानकों को बढ़ावा देने वाला कंटेंट शामिल है. हालांकि पढ़ाई, जानकारी और क्रिएटिव काम जारी रहता है.
उम्र कैसे वेरिफाई की जा सकती है?
18 साल या उससे ज्यादा उम्र के यूज़र ChatGPT की वेबसाइट पर लॉग इन करके Settings > Account > Verify Age ऑप्शन के जरिए अपनी उम्र वेरिफाई कर सकते हैं. इसके लिए OpenAI एक थर्ड-पार्टी कंपनी Persona की मदद लेता है.
उम्र वेरिफिकेशन के लिए क्या देना पड़ता है?
देश के नियमों के मुताबिक, Persona यूज़र से लाइव सेल्फी या सरकारी पहचान पत्र (जैसे पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या स्टेट ID) मांग सकता है. इससे उम्र की पुष्टि की जाती है.
क्या इससे यूज़र की प्राइवेसी पर असर पड़ता है?
OpenAI के मुताबिक, यूज़र की प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहती है. Persona वेरिफिकेशन के बाद सेल्फी या ID को 7 दिनों के अंदर डिलीट कर देती है. OpenAI को ये डॉक्यूमेंट्स नहीं मिलते, बल्कि सिर्फ उम्र की पुष्टि मिलती है.
Age Verification के बाद क्या बदलाव होते हैं?
अगर उम्र वेरिफिकेशन में यूज़र 18 साल या उससे ज्यादा का पाया जाता है, तो ChatGPT अतिरिक्त सेफ्टी सेटिंग्स हटा देता है. यह बदलाव थोड़े समय में पूरी तरह लागू हो जाता है.
यह फीचर कब और कहां लागू हो रहा है?
Age Prediction फीचर ग्लोबल लेवर पर रोलआउट हो रहा है. यूरोपियन यूनियन (EU) में इसे क्षेत्रीय नियमों के कारण कुछ हफ्तों बाद लागू किया जाएगा.
क्यों जरूरी है यह फीचर?
तेजी से बढ़ते AI इस्तेमाल के बीच, बच्चों और किशोरों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन चुका है. Age Prediction फीचर के जरिए OpenAI यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ChatGPT सभी उम्र के यूज़र्स के लिए सुरक्षित और जिम्मेदार प्लेटफॉर्म बना रहे.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
