Motorola Moto G67 और G77 की एंट्री तय! लीक में मिले 120Hz AMOLED और 108MP कैमरा, क्या होगा खास?
लीक के मुताबिक, Moto G67 और Moto G77 में 6.8-इंच का बड़ा Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजोलूशेन 1272×2772 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी. स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्शन मिलने की भी उम्मीद है. डिस्प्ले के सेंटर में पंच-होल कटआउट दिया जा सकता है, जो प्रीमियम लुक देगा.
परफॉर्मेंस की बात करें तो Moto G67 में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ 4GB RAM मिलने की संभावना है, जबकि Moto G77 थोड़ा ज्यादा पावरफुल होगा और इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM दी जा सकती है. दोनों ही फोन 6nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होंगे, जिससे बेहतर बैटरी एफिशिएंसी और स्मूद परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है.
कैसा हो सकता है कैमरा?
कैमरा सेक्शन में भी दोनों फोन के बीच फर्क देखने को मिलेगा. Moto G67 में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है, वहीं Moto G77 में 108MP का हाई-रेजोल्यूशन मेन कैमरा मिलने की बात सामने आई है. इसके अलावा, दोनों फोन्स में 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए काफी अच्छा होगा.
बैटरी के मामले में दोनों डिवाइस में 5200mAh की बड़ी बैटरी और 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड Hello UI पर रन कर सकते हैं. साथ ही, IP64 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स भी इनमें शामिल हो सकते हैं.
हालांकि, ये सभी जानकारियां रिटेल लिस्टिंग पर बेस्ड हैं, इसलिए लॉन्च के समय कुछ बदलाव संभव हैं. फिर भी, लीक से साफ है कि मोटोरोला Moto G67 और Moto G77 मिड-रेंज सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
