जोमैटो राइडर ने जीता दिल… डिलीवरी के बीच सड़क पर भटकते पिल्ले की बचाई जान, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो कुछ समय के लिए चर्चा में रहते हैं, इनमें से कुछ वीडियो लोगों के दिल में उतर जाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जोमैटो डिलीवरी राइडर अपनी ड्यूटी के बीच इंसानियत की मिसाल पेश करता दिख रहा है. जिसने लोगों का दिल जीत लिया है.

दरअसल, वायरल हो रहे एक वीडियो में जोमैटो राइडर अपनी डिलीवरी के बीच में रुक कर ट्रैफिक के बीच एक डरे हुए पिल्ले को बचाता है और फिर उसे अपने साथ ले जाता है. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया और लोग जमकर जोमैटो डिलीवरी राइडर की तारीफ कर रहे हैं.

डिलीवरी के बीच दिखाया बड़ा दिल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि देव नाम का एक जोमैटो डिलीवरी राइडर सड़क से गुजर रहा होता है. इस दौरान उसकी नजर एक छोटे से पिल्ले पर पड़ती है, जो ट्रैफिक के बीच घबराया हुआ इधर-उधर भाग रहा होता है. तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच पिल्ले की हालत देखकर राइडर खुद को रोक नहीं पता है. वह तुरंत अपनी बाइक रोकता है, पिल्ले को गोद में उठता है और उसे सुरक्षित जगह पर ले जाता है. जोमैटो डिलीवरी राइडर वीडियो में बताता है कि पिल्ला लगातार चलती गाड़ियों के बीच आ रहा था और किसी भी वक्त हादसा हो सकता था. ऐसे में वह उसे बचाकर अपने साथ घर ले जाता है.

यूजर्स बोले, यही असली हीरो है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन भी तारीफों से भरा पड़ा है. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने जोमैटो डिलीवरी राइडर की तारीफ करते हुए लिखा, गॉड ब्लेस यू… इस दुनिया को आप जैसे प्यारे लोगों की जरूरत है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा जोमैटो का लोगो लाल हो सकता है, लेकिन यह भाई पूरा ग्रीन फ्लैग है. एक और यूजर ने कमेंट किया यह डुग्गू आपकी लाइफ बदल देगा, भगवान का आशीर्वाद है. वहीं किसी ने मजाक के अंदाज में कहा मेन केन फाइंड ब्रॉ एनीव्हेयर ओन दिस अर्थ. वहीं एक कमेंट था कि इस इंसान के पास हमारे लॉ मेकर से ज्यादा दिल और समझ है. इसके अलावा लास्ट में एक यूजर ने इमोशनल होकर लिखा वह पप्पी के लिए सच में बहुत खुश था दिल छू लेने वाला वीडियो.

ये भी पढ़ें-बैठे-बैठे Ola की इलेक्ट्रिक बाइक से निकलने लगा धुआं, वीडियो देख भड़के यूजर्स





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading