Reverse Lifestyle Secrets: चीन की 101 साल की महिला अपने अनोखे लाइफस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. वह देर रात तक टेलीविजन देखती हैं, रात में मनपसंद स्नैक्स खाती हैं और देर से उठती हैं. फिर भी उसका पूरा स्वास्थ्य फिट एंड फाइन है.
दक्षिण चीन मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के अनुसार, चीन के दक्षिण-पूर्वी झेजियांग प्रांत के वेंझोउ शहर की रहने वाली जियांग यूएकिन अपनी ‘रिवर्स लाइफस्टाइल’ के कारण चर्चा में हैं. वह सात बच्चों की मां है, उनकी बेटी जियांग के लाइफस्टाइल के बारे में जानकारी साझा करने के बाद वह ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गई हैं.
चोट के बाद बदली दिनचर्या
परिवार वालों के मुताबिक, जियांग रात करीब 2 बजे तक टीवी देखती रहती हैं और सुबह लगभग 10 बजे अपने आप उठ जाती हैं. उठने के बाद वह फ्रेश होकर दिन की शुरुआत एक कड़क ग्रीन टी से करती हैं. उनकी बेटी याओ सोंगपिंग बताती हैं कि देर रात तक जागने के बावजूद उनकी मां जल्दी सो जाती हैं और गहरी नींद सो जाती हैं.
यह दिनचर्या करीब दो साल पहले शुरू हुई जब जियांग गिर गई और उसके हाथ में चोट लगने की वजह से सर्जरी करानी पड़ी. रिकवरी के दौरान, परिवार वालों ने उसे घर के काम करने से रोक दिया. दिन में कम काम होने की वजह से वह दिन में ज्यादा सोने लगीं और धीरे-धीरे रात में देर तक जागने की आदत बन गई.
शांत स्वभाव बनी लंबी उम्र की कुंजी
जियांग अब ब्रंच करती है, शाम को लगभग 6 बजे डिनर करती हैं और अगर भूख लगती है तो रात 9 बजे के आसपास फिर से स्नैक्स खा लेती है. उनका पसंदीदा स्नैक वेंझोउ की स्थानीय मिठाई मातिसोंग है. इसके अलावा बिस्कुट, क्रिस्प्स, शाकिमा और सूखे शकरकंद के स्नैक्स भी बहुत पसंद हैं. इतनी उम्र होने के बावजूद जियांग को कभी नकली दांत लगाने या दांतों का इलाज कराने की जरूरत नहीं पड़ी. उनकी बेटी बताती है कि वह हर चीज को धीरे-धीरे और आराम-आराम से चबाकर खाती है.
परिवार वालों का मानना है कि उनकी लंबी उम्र का श्रेय अच्छी नींद, नियमित ग्रीन टी और सबसे अहम…शांत स्वभाव को जाता है. जियांग कभी गुस्सा नहीं करती है और न ही किसी के प्रति कोई बैर रखती है. वह हमेशा शांति से और सादा जीवन जीना पसंद करती है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
