Video: रॉन्ग साइड यमराज बनकर आया बाइकर, नियम तोड़े किसी और ने, और मौत के मुंह में समा गया बेगुनाह
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों बहुत ही दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाला वीडियो गजब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत सामने आई है.
वीडियो में दिखाई पड़ता है कि एक बाइक सवार दूसरी बाइक को रास्ता देने के चक्कर में धीरे हो जाता है. लेकिन बदकिस्मती से, दूसरी बाइक सड़क के गलत दिशा में आ रही थी. बाइक सवार ने उसे रास्ता देने की कोशिश की, और इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने उसे रौंद दिया. इस हादसे में उस व्यक्ति की मौत हो गई.
A biker lost his life while trying to give way to another biker coming on the wrong side, and was crushed by a bus in the process.
Driving on the wrong side doesn’t just risk your life, it endangers everyone on the road.
— Manas Muduli (@manas_muduli) February 2, 2026
यह घटना हमें चेतावनी देती है कि सड़क पर गलत दिशा में वाहन चलाना सिर्फ आपकी जान के लिए ही खतरा नहीं है, बल्कि आसपास मौजूद सभी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है. वीडियो देखकर आप भी इस बात को साफ समझ सकते हैं कि नियमों का उल्लंघन कितनी बड़ी विनाशकारी ला सकता है.
सड़क हादसों पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर इस घटना के सामने आते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया है. एक यूजर ने लिखा, गलत दिशा में ड्राइविंग दूसरों के लिए प्रतिक्रिया करने का समय नहीं छोड़ती. नियम इसलिए बनाए गए हैं; इन्हें तोड़ने पर किसी और की कीमत चुकानी पड़ सकती है.
दूसरे यूजर ने लिखा, भारत में हर कोई जल्दी में रहता है, लोगों में धैर्य की कमी है और सड़क पार करने से पहले सही तरीके से नहीं रुकते या नहीं देखते. जबकि वहीं एक अन्य यूजर ने सड़क की स्थिति को भी हादसे की वजह बताया और लिखा, रेतीली और धूल भरी सड़क भी दुर्घटना का मुख्य कारण है, न कि केवल गलत दिशा में बाइक चलाना.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
