Google Gemini में Import AI Chats से ChatGPT, Claude की चैट ट्रांसफर करें
WABetaInfo नहीं बल्कि TestingCatalog की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये फीचर फिलहाल Gemini के वेब वर्ज़न में बीटा स्टेज पर देखा गया है. हालांकि अभी यह आम यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन इसकी मौजूदगी से संकेत मिलता है कि गूगल इसे भविष्य में रोलआउट कर सकता है.
आज के समय में AI चैटबॉट्स सिर्फ सवाल-जवाब तक सीमित नहीं हैं. ये प्लेटफॉर्म यूज़र की पिछली बातचीत से सीखते हैं, उनकी पसंद-नापसंद समझते हैं और उसी आधार पर ज्यादा पर्सनलाइज़्ड जवाब देते हैं. ऐसे में जब कोई यूज़र नया AI प्लेटफॉर्म अपनाता है, तो उसे शुरुआत से सब कुछ दोबारा समझाना पड़ता है. इसी समस्या को AI ईकोसिस्टम lock-in कहा जाता है.
गूगल का यह नया Import AI Chats फीचर इसी परेशानी को दूर कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऑप्शन Gemini के टेक्स्ट बॉक्स के पास मौजूद अटैचमेंट आइकन में दिखाई देता है. इसके ज़रिए यूज़र पहले अपने पुराने AI प्लेटफॉर्म से चैट हिस्ट्री डाउनलोड करेंगे और फिर उस फाइल को Gemini में अपलोड कर पाएंगे.
हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि Gemini आयात की गई चैट्स से यूज़र की प्रेफरेंसेज और कॉन्टेस्ट को पूरी तरह समझ पाएगा या नहीं. यह भी सवाल है कि अगर पहले से Gemini में कुछ अलग सेटिंग्स या पसंद मौजूद हैं, तो दोनों के बीच टकराव होने पर सिस्टम कैसे काम करेगा.
अभी कंफर्म होने में समय
गूगल की ओर से इस फीचर को लेकर अभी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है. लेकिन अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो यह Gemini को ChatGPT जैसे पॉपुलर AI चैटबॉट्स के मुकाबले एक मजबूत विकल्प बना सकता है.
फिलहाल, यूज़र्स को इस जानकारी को थोड़ी सावधानी के साथ लेना चाहिए और Google की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार करना चाहिए. लेकिन इतना तय है कि आने वाले समय में AI प्लेटफॉर्म्स के बीच स्विच करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो सकता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
