2026 में सभी एंड्रॉयड फोन पर Google Quick Share से फाइल शेयरिंग


एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए अच्छी खबर है. गूगल जल्द ही एक ऐसा फीचर सभी फोन में लाने वाला है, जिससे Android और iPhone के बीच फाइल शेयर करना काफी आसान हो जाएगा. यह फीचर Quick Share और Apple के AirDrop को साथ काम करने की सुविधा देता है.

अब तक यह सुविधा सिर्फ गूगल के Pixel 10 सीरीज़ के फोन में ही मिल रही थी. लेकिन अब गूगल ने साफ कर दिया है कि 2026 में इसे दूसरे एंड्रॉयड फोन में भी लाया जाएगा.

हाल ही में हुए Pixel Labs इवेंट के दौरान Android टीम के सीनियर इंजीनियर Eric Kay ने बताया कि कंपनी अपने पार्टनर ब्रांड्स के साथ मिलकर इस फीचर को ज्यादा डिवाइसेज़ तक पहुंचाने पर काम कर रही है. हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि किन कंपनियों के फोन को यह सुविधा पहले मिलेगी.

गूगल ने ये बदलाव इसलिए संभव किया है क्योंकि Quick Share अब सिर्फ Pixel का अंदरूनी फीचर नहीं रहा. इसे एक अलग ऐप बना दिया गया है, जो Play Store पर मौजूद है. इसी वजह से अब इसे दूसरे Android फोन में भी जोड़ा जा सकता है.

इस फीचर की मदद से Android फोन सीधे iPhone, iPad और Mac के साथ फोटो, वीडियो और फाइल शेयर कर पाएंगे. इसके लिए किसी क्लाउड ऐप या थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी.

फाइल ट्रांसफर सीधे फोन से फोन के बीच होता है, यानी डेटा किसी सर्वर पर नहीं जाता. इससे स्पीड भी तेज रहती है और प्राइवेसी भी सुरक्षित रहती है. ये फीचर AirDrop के ‘Everyone for 10 minutes’ मोड के साथ काम करता है.

सिक्योरिटी पर ध्यान
गूगल का कहना है कि सिक्योरिटी को लेकर भी पूरा ध्यान रखा गया है. कंपनी ने एक सिक्योरिटी फर्म से इसकी जांच करवाई है और टेस्टिंग के दौरान किसी भी तरह का डेटा लीक नहीं पाया गया.

अगर यह फीचर ज्यादा Android फोन में आ जाता है, तो Android और iPhone यूज़र्स के बीच फाइल शेयर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. अब केबल, ईमेल या WhatsApp पर निर्भर रहने की जरूरत कम पड़ सकती है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading