रेडमी Pad 2 Pro हैरी पॉटर एडिशन चीन में लॉन्च, फीचर्स व कीमत


शाओमी ने चीन में Redmi Pad 2 Pro का हैरी पॉटर एडिशन लॉन्च कर दिया है. ये एक स्पेशल एडिशन टैबलेट है, जिसमें हार्डवेयर के स्तर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. कंपनी ने इस एडिशन में खासतौर पर डिज़ाइन और एक्सेसरीज़ पर फोकस किया है. बता दें कि रेडमी पैड 2 Pro का स्टैंडर्ड मॉडल पिछले साल ग्लोबली लॉन्च किया गया था.

डिज़ाइन और बॉक्स में क्या मिलेगा? रेडमी पैड 2 प्रो हैरी पॉटर एडिशन को एक खास नीले रंग (Blue Colour) में पेश किया गया है, जिसके बैक पैनल पर Hogwarts का लोगो प्रिंट किया गया है. इसके साथ शाओमी कुछ Harry Potter थीम वाले एक्सेसरीज़ भी दे रहा है, जिनमें शामिल हैं:

  1. टैबलेट के लिए प्रोटेक्टिव कवर
  2. स्ट्रैप वाला कैरी बैग
  3. वैंड-स्टाइल स्टायलस (एक एक्स्ट्रा रिप्लेसमेंट टिप के साथ)
  4. Harry Potter थीम स्टिकर्स.

इन एक्स्ट्रा ऐड-ऑन के अलावा, टैबलेट के हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Redmi Pad 2 Pro Harry Potter Edition के फीचर्स
इस टैबलेट में 12.1-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 2560 × 1600 पिक्सल और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है. ये डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 600 निट्स ब्राइटनेस और Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है.

टच सैंपलिंग रेट 360Hz तक है, जबकि स्टायलस इनपुट 240Hz तक सपोर्ट करता है. शाओमी के मुताबिक, डिस्प्ले को कई TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिले हैं.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है. टैबलेट में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिसे 2TB तक microSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है.

बैटरी, ऑडियो और सॉफ्टवेयर
Redmi Pad 2 Pro में 12,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट मिलता है और यह Quick Charge और USB Power Delivery जैसे स्टैंडर्ड्स को भी सपोर्ट करता है.

ऑडियो के लिए टैबलेट में चार स्पीकर्स, Dolby Atmos और Hi-Res Audio का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही इसमें दो माइक्रोफोन भी मौजूद हैं. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह टैबलेट शाओमी HyperOS 3 पर चलता है.

कैमरा और कनेक्टिविटी
कैमरा सेटअप में टैबलेट के पीछे 8MP कैमरा और सामने 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. दोनों कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) को सपोर्ट करते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, 3.5mm हेडफोन जैक और USB 2.0 सपोर्ट मिलता है.

Redmi Pad 2 Pro Harry Potter Edition की कीमत
ये स्पेशल एडिशन टैबलेट CNY 2,599 (करीब 34,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है, जो रेगुलर मॉडल से CNY 600 ज्यादा है. फिलहाल शाओमी ने यह साफ नहीं किया है कि यह एडिशन चीन के बाहर लॉन्च होगा या नहीं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading