Samsung Galaxy S26, S26+ लॉन्च की चर्चा, स्पेसिफिकेशन लीक
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन्स में एक जैसा रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा शामिल होगा. डिस्प्ले साइज में दोनों मॉडल्स अलग होंगे-Galaxy S26 में छोटा और Galaxy S26+ में बड़ा स्क्रीन दिया जा सकता है.
Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ के रेंडर्स
एंड्रॉयड हेडलाइन की एक रिपोर्ट में Galaxy S26 और Galaxy S26+ के रेंडर्स शेयर किए गए हैं. डिजाइन के मामले में दोनों फोन अपने पिछले मॉडल Galaxy S25 सीरीज़ जैसे ही दिखते हैं, लेकिन कैमरा डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है.
जहां Galaxy S25 सीरीज़ में कैमरे बैक पैनल के साथ फ्लश थे, वहीं गैलेक्सी S26 सीरीज़ में उभरा हुआ कैमरा मॉड्यूल (camera deco) देखने को मिल सकता है. ये डिजाइन Galaxy S25 Edge से मिलता-जुलता बताया जा रहा है. रेंडर्स के मुताबिक, दोनों फोन में पतले और एक जैसे बेज़ल्स और फ्रंट में सेंटर होल-पंच कैमरा कटआउट मिलेगा.
Samsung Galaxy S26 के संभावित स्पेसिफिकेशन
सैमसंग Galaxy S26 में 6.3-इंच का फुल HD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. फोन का साइज 149.6 × 71.7 × 7.2mm और वजन करीब 137 ग्राम बताया जा रहा है.
कैमरा सेटअप में इसमें 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 10MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है.
परफॉर्मेंस के लिए सैमसंग इस बार भी डुअल-चिप स्ट्रैटेजी अपना सकता है. कुछ मार्केट्स में फोन Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ आएगा, जबकि दूसरे देशों में स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेन 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है. फोन में Android 16 बेस्ड One UI 8.5 और 4,300mAh बैटरी दी जा सकती है.
Samsung Galaxy S26+ के संभावित स्पेसिफिकेशन
सैमसंग Galaxy S26+ में 6.7-इंच का क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. फोन का साइज 158.4 × 75.8 × 7.3mm और वजन करीब 190 ग्राम हो सकता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S26+ में कैमरा और प्रोसेसर स्पेसिफिकेशन Galaxy S26 जैसे ही होंगे. बैटरी की बात करें तो इसमें 4,900mAh बैटरी दी जा सकती है, जो वायरलेस पावर शेयर फीचर को सपोर्ट करेगी.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
