Airtel ने Perplexity Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन बंद किया, नया अपडेट


भारती एयरटेल ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है, जिससे कई यूज़र्स हैरान रह गए हैं. टेलीकॉम कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि अब Airtel यूज़र्स को Perplexity Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा. ये सब्सक्रिप्शन पहले बिना किसी अडिशनल शुल्क के दिया जा रहा था, लेकिन अब इस ऑफर को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है.

हालांकि, ये फैसला अचानक लग सकता है, लेकिन Airtel ने पहले ही साफ कर दिया था कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और हमेशा के लिए फ्री नहीं रहेगा. Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन की कीमत करीब 17,000 रुपये है, जिसे Airtel ने अपने ग्राहकों को एक खास अवधि के लिए मुफ्त में दिया था.

Airtel ने क्यों खत्म किया Perplexity Pro ऑफर?
एयरटेल ने साल 2025 में Perplexity Pro का यह ऑफर शुरू किया था. लॉन्च के समय ही कंपनी ने अपनी शर्तों में साफ लिखा था कि यह सुविधा 16 जनवरी 2026 तक ही वैध रहेगी.

अब तय समय सीमा पूरी होने के बाद, Airtel ने अपने प्रीपेड प्लान्स से Perplexity Pro का फ्री एक्सेस हटा दिया है. यानी अब नए यूज़र्स इस ऑफर का फायदा नहीं उठा पाएंगे.

मौजूदा यूज़र्स का क्या होगा?
जिन Airtel ग्राहकों ने 16 जनवरी 2026 से पहले Perplexity Pro को एक्टिवेट कर लिया था, उनके लिए राहत की बात है. ऐसे यूज़र्स को यह सब्सक्रिप्शन पहले की तरह मिलता रहेगा. ये सब्सक्रिप्शन एक्टिवेशन की तारीख से पूरे 1 साल तक वैध रहेगा और इस दौरान उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा.

नए यूज़र्स के लिए क्या बदला?
जो ग्राहक तय समय के अंदर इस ऑफर को एक्टिवेट नहीं कर पाए, उन्हें अब Perplexity Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा. अगर कोई यूज़र अब इस सर्विस का इस्तेमाल करना चाहता है, तो उसे इसकी पूरी कीमत चुकानी होगी, जो करीब 17,000 रुपये है. यह Airtel के सबसे महंगे डिजिटल बेनिफिट्स में से एक माना जाता है.

Perplexity Pro यूज़र्स के लिए बिलिंग अलर्ट
अब Perplexity Pro को एक्टिवेट करते समय यूज़र्स को बिलिंग डिटेल्स देना जरूरी होगा. अगर फ्री ट्रायल या ऑफर पीरियड खत्म होने के बाद सब्सक्रिप्शन को कैंसिल नहीं किया गया, तो यह अपने आप पेड प्लान में बदल जाएगा.

जो ग्राहक आगे इस सर्विस का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, उन्हें सलाह दी जाती है कि ट्रायल खत्म होने से पहले सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर दें, ताकि किसी तरह का चार्ज न लगे.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading