Telegram एंड्रॉयड ऐप में नया Liquid Glass डिज़ाइन और चार टैब अपडेट


Last Updated:

Telegram का नया एंड्रॉयड अपडेट 12.4.0 रोलआउट हो रहा है, जिसमें लिक्विड ग्लास डिज़ाइन, चार-टैब बॉटम नेविगेशन और नया UI शामिल है. जानें इस अपडेट में क्या-क्या बदला है.

ख़बरें फटाफट

Telegram का नया एंड्रॉयड अपडेट: यूज़र्स को मिलेगा Liquid Glass डिज़ाइनZoom

Telegram का नया अपडेट.

टेलीग्राम ने अपने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है. ऐप का वर्ज़न 12.4.0 अब Play Store पर रोलआउट हो रहा है और इस बार बदलाव सिर्फ फीचर्स तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे डिज़ाइन को ही बदल दिया गया है. टेलीग्राम ने अपने ऐप में नया Liquid Glass स्टाइल अपनाया है, जिससे इंटरफेस पहले से ज्यादा मॉडर्न और साफ-सुथरा दिखता है.

इस अपडेट का सबसे बड़ा बदलाव नया चार-टैब बॉटम नेविगेशन बार है. अब ऐप के नीचे Chats, Contacts, Settings और Profile के चार अलग-अलग टैब दिखेंगे. ये टैब स्क्रीन पर हमेशा दिखाई देते हैं, जिससे ऐप इस्तेमाल करना आसान हो जाता है. यह लेआउट काफी हद तक iPhone वाले टेलीग्राम जैसा महसूस होता है.

नए अपडेट में ऐप के अंदर पारदर्शी और फ्रॉस्टेड यानी हल्के धुंधले विज़ुअल एलिमेंट्स जोड़े गए हैं. खासकर लाइट मोड में यह बदलाव ज्यादा साफ नजर आता है. अब पैनल, मेन्यू और बैकग्राउंड हल्के ट्रांसपेरेंट दिखते हैं, जिससे ऐप का लुक ज्यादा प्रीमियम लगता है.

हुए ये बदलाव भी…
इस बदलाव के साथ टेलीग्राम का पुराना साइड मेन्यू भी हटा दिया गया है. पहले जहां हैमबर्गर मेन्यू से कई ऑप्शन मिलते थे, अब वही काम Chats स्क्रीन के ऊपर दिए गए तीन-डॉट मेन्यू से होगा. इससे इंटरफेस ज्यादा साफ दिखता है, हालांकि पुराने यूज़र्स को शुरुआत में थोड़ा अलग लग सकता है.

टेलीग्राम ने जनवरी में iOS पर भी इसी तरह का Liquid Glass डिज़ाइन दिया था. अब एंड्रॉयड पर भी वही स्टाइल लाकर कंपनी दोनों प्लेटफॉर्म पर एक जैसा अनुभव देने की कोशिश कर रही है.

यह अपडेट टेलीग्राम के लिए एक बड़ा विज़ुअल बदलाव है. कुछ यूज़र्स को नया डिज़ाइन पसंद आएगा, जबकि कुछ को पुराना लेआउट ज्यादा आसान लगता था. लेकिन इतना तय है कि टेलीग्राम अब सिर्फ फीचर्स ही नहीं, बल्कि डिज़ाइन और यूज़र एक्सपीरिएंस पर भी ज्यादा ध्यान दे रहा है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

Telegram का नया एंड्रॉयड अपडेट: यूज़र्स को मिलेगा Liquid Glass डिज़ाइन



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading