पोको X8 Pro और X8 Pro Max की कीमत लीक, जानें कितने में आएंगे नए फोन, मिलेंगे ये कलर ऑप्शन, डिजाइन भी लीक
POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max की संभावित कीमत और कलर ऑप्शन लीक में सामने आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फोन ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर में आ सकते हैं और यूरोप में मिड-प्रीमियम रेंज में लॉन्च हो सकते हैं.

पोको अपनी नई X8 Pro सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है और अब इस फोन की कीमत और कलर ऑप्शन से जुड़ी अहम जानकारी लीक में सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक पोको X8 Pro और पोको X8 Pro Max को यूरोप में मिड-प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया जा सकता है.
जानकारी के अनुसार, पोको X8 Pro Max की शुरुआती कीमत यूरोप में लगभग 529 यूरो यानी करीब 56,600 रुपये हो सकती है. ये कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की बताई जा रही है. वहीं, इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब 579 यूरो यानी लगभग 62,000 रुपये तक जा सकती है.
स्टैंडर्ड पोको X8 Pro की कीमत इससे कम रखी जा सकती है. लीक के मुताबिक इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग 399 यूरो यानी करीब 42,700 रुपये में लॉन्च हो सकता है. वहीं, 8GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब 449 यूरो और टॉप वेरिएंट 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ लगभग 479 यूरो तक जा सकता है.
कैसे होंगे फीचर्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अभी कंपनी ने ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक पोको X8 Pro में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 चिपसेट मिल सकता है, जबकि पोको X8 Pro Max में Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया जा सकता है.
कलर ऑप्शन की बात करें तो दोनों फोन ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर में आ सकते हैं. डिजाइन की बात करें तो लीक इमेज में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप पिल-शेप्ड मॉड्यूल में दिखाया गया है. फोन में फ्लैट फ्रेम और सामने होल-पंच सेल्फी कैमरा भी नजर आ रहा है.
फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन लगातार सामने आ रही लीक से साफ है कि पोको X8 Pro सीरीज जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकती है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
