OnePlus 16 भारत में लॉन्च की तैयारी, बड़े अपग्रेड्स और ऑपरेशन्स जारी.
OnePlus Club पर सामने आई एक X पोस्ट के मुताबिक, OnePlus 16 में अपने पिछले मॉडल OnePlus 15 के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं. लीक के मुताबिक इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो Snapdragon 8 Elite Gen 6 से ज्यादा पावरफुल माना जा रहा है.
इसके साथ ही, फोन में LPDDR6X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की भी उम्मीद है, जिससे परफॉर्मेंस और डेटा स्पीड दोनों में सुधार देखने को मिल सकता है.
कैमरा और डिस्प्ले में क्या होगा नया?
OnePlus 16 के कैमरा और डिस्प्ले में भी बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 240Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले और 1.5K रेजोलूशन मिल सकता है. साथ ही, फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए जाने की भी संभावना है.
कैमरे की बात करें तो OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का सैमसंग HP5 प्राइमरी सेंसर मिल सकता है. खास बात यह है कि फोन के टेलीफोटो कैमरे में भी 200 मेगापिक्सल सेंसर दिया जा सकता है. इसके अलावा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा को भी मौजूदा 50 मेगापिक्सल सेंसर से अपग्रेड किया जा सकता है.
बैटरी में मिलेगा बड़ा अपग्रेड?
बैटरी के मामले में भी OnePlus 16 बड़ा कदम उठा सकता है. लीक के मुताबिक इस फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो OnePlus 15 की 7300mAh बैटरी से काफी बड़ी होगी. चार्जिंग के लिए इसमें 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
OnePlus के भारत में बंद होने की अफवाहें
हाल ही में Android Headlines की एक रिपोर्ट के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि OnePlus को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है. रिपोर्ट में गिरती सेल्स और कुछ प्रोडक्ट्स के बंद होने का जिक्र किया गया था.
हालांकि, वनप्लस इंडिया के CEO Robin Liu ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है. X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि वनप्लस इंडिया को लेकर फैलाई जा रही जानकारी गलत है और कंपनी का बिज़नेस बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
