Video: अम्मा का ‘स्वैग’! फुटपाथ पर चढ़ाई स्कूटी, तो बहादुरी से रास्ता रोककर लड़के को सिखाया सबक


Viral video: सोशल मीडिया पर सड़क हादसों और ट्रैफिक नियमों से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. कभी कोई तेज रफ्तार में स्टंट करता नजर आता है, तो कभी लापरवाही की वजह से दुर्घटना का शिकार हो जाता है. लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अलग ही वजह से अपनी तरफ खींच रहा है. यह वीडियो नियम तोड़ने या स्टंट दिखाने का नहीं, बल्कि एक बुज़ुर्ग महिला की जागरूकता और बहादुरी का है. 

यह वायरल वीडियो कोझिकोड (केरल) का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ-साफ दिखाई पड़ता है कि एक स्कूटी सवार फुटपाथ का इस्तेमाल कर आगे की ओर बढ़ रहा है. आमतौर पर लोग ऐसी स्थिति में चुप रहना ही बेहतर समझते हैं, लेकिन यहां एक बुज़ुर्ग महिला ने हिम्मत दिखाई और फुटपाथ जाने से रोक लिया. 

फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए होता है, लेकिन कई दोपहिया चालक ट्रैफिक से बचने के लिए उसका गलत इस्तेमाल भी करते हैं. यही गलती इस स्कूटी सवार  ने भी की थी, जिसे महिला ने सख्ती से समझाया. 

बार-बार समझाने पर भी नहीं माना 

वीडियो में साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा है कि स्कूटी सवार को महिला बार-बार समझाने की कोशिश कर रही है और कह रही है कि फुटपाथ पर गाड़ी चलाना गलत है और इससे पैदल चलने वालों को खतरा हो सकता है. 

जब स्कूटी सवार बात मानने से इंकार करता है, तब मिहला अपने झोले से मोबाइल फोन निकालकर फोटो खींचने लगती है. फोटो खींचता देख स्कूटी सवार  फुटपाथ से निकलकर मेन रोड पर चला जाता है. 
 
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @umashankarsingh नाम के यूज़र द्वारा साझा किया गया है. अब तक इस वीडियो को 35.5 हजार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. लाइक, शेयर और कमेंट की बाढ़ सी आ गई है. 

लोग इस बुज़ुर्ग महिला की सराहना कर रहे हैं और उन्हें “रियल हीरो” बता रहे हैं. वहीं कुछ यूज़र्स तंज कसते हुए लिख रहे हैं कि अगर ऐसी घटना दिल्ली, यूपी या किसी उत्तरी राज्य में होती, तो स्कूटीी सवार महिला के ऊपर स्कूटीी चढ़ाता हुआ ही नज़र आता और वही वीडियो वायरल होता. 





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading