मेटा अपने AI-पावर्ड Ray-Ban और Oakley स्मार्ट ग्लासेस में ‘Name Tag’ फेशियल रिकग्निशन फीचर जोड़ने की तैयारी में है, जिससे प्राइवेसी और इनोवेशन पर बहस तेज हो सकती है.

मेटा रेबैन स्मार्ट ग्लासेस.
मेटा एक बार फिर फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी को अपने कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में शामिल करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस में इस फीचर को जोड़ने पर विचार कर रही है. बताया जा रहा है कि इस इन-हाउस फीचर का कोडनेम ‘Name Tag’ है.
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ये फीचर लॉन्च होता है तो मेटा के Ray-Ban या Oakley स्मार्ट ग्लासेस पहनने वाले यूजर्स सामने मौजूद व्यक्ति की पहचान कर सकेंगे. हालांकि, यह यूनिवर्सल फेसियल रिकग्निशन सिस्टम नहीं होगा. कहा जा रहा है कि यह फीचर सिर्फ उन्हीं लोगों की जानकारी दिखाएगा, जिनसे यूजर पहले से मेटा ऐप्स के जरिए जुड़ा है या जिनकी प्रोफाइल पब्लिक है, जैसे Instagram पर.
मेटा ने पहले इस तकनीक को लेकर सावधानी बरती है. गोपनीयता और नैतिकता से जुड़े मुद्दों के कारण कंपनी ने 2023 में लॉन्च हुए पहले जनरेशन के स्मार्ट ग्लासेस में फेसियल रिकग्निशन शामिल नहीं किया था. यहां तक कि पिछले साल एक कॉन्फ्रेंस में भी इसे पेश करने से बचा गया था.
ओपेन एआई को टक्कर?
हालांकि, अब कंपनी को लगता है कि मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच यह फीचर उसके प्रोडक्ट्स को अलग पहचान दे सकता है. स्मार्ट ग्लासेस सेगमेंट में OpenAI जैसी कंपनियों की संभावित एंट्री को देखते हुए मेटा इनोवेशन के जरिए बढ़त बनाना चाहती है.
मेटा का फेशियल रिकग्निशन के साथ इतिहास विवादों से भरा रहा है. कंपनी ने 2021 में Facebook का फेशियल रिकग्निशन सिस्टम बंद कर दिया था. बाद में 2024 में एक सीमित वर्जन लाया गया, जो स्कैम विज्ञापनों में मशहूर हस्तियों की तस्वीरों के दुरुपयोग को पहचानने के लिए था.
अगर मेटा ‘Name Tag’ फीचर को लॉन्च करती है, तो यह वियरेबल टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है. हालांकि, इससे प्राइवेसी को लेकर नई बहस भी छिड़ सकती है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
