32.85 KM माइलेज, 6 एयरबैग और वारलेस चार्जर! Maruti की मौज करा रही ये कार, मात्र ₹5.79 लाख है शुरुआती कीमत


Maruti Suzuki देश की सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी है. पिछले महीने भी इन्होंने दनादन सेल की है. जनवरी 2026 में इनकी कुल 1,74,529 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में मारुति द्वारा बेची गई कुल 1,73,599 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

एक ओर Maruti Swift कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Maruti Brezza, Ertiga और Dzire की सेल में धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा, Maruti Baleno, Fronx और Wagon R की बिक्री भी घटी है. आइए, कंपनी की Model Wise Sales Report पर नजर डालते हैं.

Maruti Swift

लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति स्विफ्ट है. इस पॉपुलर हैचबैक को पिछले महीने 17,806 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बेची गई इसकी कुल 17,081 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 4 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

मारुति स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख से शुरू होकर 9.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. डिजाइन स्पोर्टी है. इसमें LED हेडलैंप्स और C-शेप्ड टेललैंप्स हैं. इंटीरियर ब्लैक थीम वाला है. इसमें टचस्क्रीन और फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग है. फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और ऑटो क्लाइमेट शामिल है. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, ABS, ESP शामिल है. इंजन 1.2L पेट्रोल (81 BHP) है, जो 24.8-25.75 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है. CNG में ये 32.85 km/kg तक का क्लेम्ड माइलेज देती है.

Maruti Baleno

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर बलेनो है. इस पॉपुलर हैच को पिछले महीने 16,782 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इनकी कुल 19,965 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 16 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Maruti Brezza

सेल के मामले में तीसरे नंबर पर ब्रेजा है. इस सस्ती SUV को जनवरी 2026 में 17,486 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बेची गई इसकी कुल 14,747 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 14,747 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Ertiga

लिस्ट में चौथे नंबर पर अर्टिगा है. इस 7-सीटर कार को पिछले महीने 17,892 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बेची गई इनकी कुल 14,248 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 26 प्रतिशत की अच्छी-खासी बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Dzire

सेल में बढ़ोतरी की दम पर डिजायर ने कंपनी की टॉप-5 कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. इसे पिछले महीने 19,629 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी 15,383 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा Maruti Fronx की 13,353 यूनिट, Maruti Wagon R की 15,118 यूनिट, Maruti Eeco की 11,914 यूनिट, Maruti Grand Vitara की 7,030 यूनिट, Maruti Victoris की 15,240 यूनिट, Maruti Alto की 12,314 यूनिट, Maruti XL6 की 3,820 यूनिट, Maruti Jimny की 591 यूनिट, Maruti Ignis की 1,902 यूनिट, Maruti Celerio की 1,501 यूनिट, Maruti S-Presso की 1,954 यूनिट और Maruti Invicto की 197 यूनिट बिकी हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading