भारत-पाकिस्तान T20 मैच देखने के लिए JioHotstar रिचार्ज प्लान


क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक है. 15 फरवरी 2026 को ICC T20 World Cup में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला सभी की नजरों में है. यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे IST से शुरू होगा. अगर आप भी घर से ही मैच देखने वाले हैं तो कोई चिंता की बात नहीं, jioHotstar पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है, जहां हाई-क्वालिटी में बिना किसी रुकावट के एक्शन का मजा लिया जा सकता है.

अगर आपका डेटा प्लान खत्म होने वाला है या OTT सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो टेलीकॉम कंपनियां कुछ शानदार रिचार्ज ऑप्शन लेकर आई हैं. इनमें JioHotstar का मुफ्त या बंडल्ड एक्सेस मिलता है, साथ ही काफी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे फायदे भी दिए जाते हैं. इससे मैच के दौरान बफरिंग की समस्या दूर रहती है और पूरा टूर्नामेंट एंजॉय किया जा सकता है.

Jio के यूजर्स के लिए कई आकर्षक ऑफर हैं. उदाहरण के तौर पर, 349 रुपये का 28 दिनों वाला प्लान 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS और JioHotstar सब्सक्रिप्शन देता है. साथ ही Google Gemini Pro जैसे AI टूल का भी फायदा मिलता है.

अगर लंबी वैलिडिटी चाहिए, तो 56 दिनों तक चलने वाले प्लान में 2GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G और जियोहॉटस्टार एक्सेस शामिल होता है. जियो के कुछ बेसिक ऐड-ऑन पैक भी जियोहॉटस्टार मोबाइल एक्सेस देते हैं, जो बजट में फिट बैठते हैं.

Airtel- एयरटेल भी पीछे नहीं है. कंपनी का एक पॉपुलर प्लान लगभग 449 रुपये डेली 4GB डेटा, अनलिमिटेड 5G, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS के साथ जियोहॉटस्टार के अलावा एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम और ऐपल म्युज़िक जैसी सुविधाएं प्रदान करता है. कुछ प्लान 398 रुपये से शुरू होकर एक महीने का जियोहॉटस्टार देते हैं, जो मैच देखने के लिए काफी हैं.

Vi (Vodafone Idea) के यूजर्स के लिए सबसे सस्ते ऑप्शन उपलब्ध हैं. 239 रुपये का 28 दिनों वाला प्लान 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 300 SMS और एक महीने का जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है. इसके अलावा, 101 रुपये से शुरू होने वाले कुछ ऐड-ऑन पैक में जियोहॉटस्टार मोबाइल एक्सेस मिलता है, जो सिर्फ मैच के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

BSNL का ऑफर थोड़ा अलग है- 499 रुपये का FTTH ऐड-ऑन पैक 3 महीने की वैलिडिटी के साथ JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का सब्सक्रिप्शन देता है. यह 2 स्क्रीन पर काम करता है, यानी फोन और टीवी दोनों पर HD में मैच देखा जा सकता है.

हाई-स्पीड फाइबर कनेक्टिविटी के साथ कोई बफरिंग नहीं. ये प्लान क्रिकेट फैंस के लिए वरदान साबित हो सकते हैं. रिचार्ज करने से पहले अपनी जरूरत के हिसाब से डेटा और वैलिडिटी चेक कर लें.

चाहे Jio हो, Airtel, Vi या BSNL-सभी ने इस बड़े मुकाबले को ध्यान में रखकर यूजर्स को सुविधाजनक तरीके से मैच एंजॉय करने का मौका दिया है. तो तैयार हो जाइए, क्योंकि आज शाम मैदान पर सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि लाखों दिल भी धड़क रहे हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading