BSNL का ₹499 का नया ऐड-ऑन पैक काफी शानदार है, जिसमें JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का तीन महीने सब्सक्रिप्शन मिलेगा. T20 वर्ल्ड कप और IPL 2026 मैच लाइव देख सकते हैं.

BSNL का सस्ता प्लान.
क्रिकेट फैंस के लिए BSNL ने नया धमाकेदार प्लान लॉन्च किया है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने ₹499 का एक नया ऐड-ऑन पैक पेश किया है, जिसमें यूजर्स को तीन महीने तक JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इस प्लान के जरिए यूजर्स चल रहे T20 वर्ल्ड कप और IPL 2026 के सभी मैच लाइव देख सकेंगे.
BSNL ₹499 प्लान: वैधता और फायदे
बीएसएनएल ने इस नए ऐड-ऑन पैक की जानकारी अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) हैंडल के जरिए दी है. ₹499 की कीमत वाले इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन यानी तीन महीने है. इसे किसी भी मौजूदा BSNL प्लान के साथ एक्टिवेट किया जा सकता है.
इस पैक के तहत यूजर्स JioHotstar, SonyLIV और Zee5 पर कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं. खास बात यह है कि मोबाइल और टीवी दोनों पर एक साथ स्ट्रीमिंग की सुविधा दी जा रही है. क्रिकेट प्रेमी JioHotstar पर T20 वर्ल्ड कप और IPL 2026 के सभी मुकाबले देख पाएंगे, जबकि SonyLIV पर अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स का भी एक्सेस मिलेगा.
इसके अलावा Zee5 और अन्य प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज, फिल्में और एंटरटेनमेंट कंटेंट भी उपलब्ध रहेगा.
BSNL का ₹2,626 वाला लंबी वैधता प्लान
बीएसएनएल ने हाल ही में ₹2,626 का एक साल की वैधता वाला प्लान भी लॉन्च किया था. इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके तहत पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, रोज 2.26GB हाई-स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS प्रतिदिन मिलते हैं. यह ऑफर 24 फरवरी 2026 तक वैध है.
BSNL का 4G नेटवर्क विस्तार
सरकार ने इस साल के बजट में BSNL के नेटवर्क अपग्रेड के लिए बड़ी धनराशि आवंटित की है. नवंबर में BSNL ने देशभर में 4G सेवाएं शुरू की थीं. करीब 1 लाख नए 4G/5G टावर लगाए जा चुके हैं और आगे भी विस्तार जारी है. कंपनी का नेटवर्क पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है.
₹499 का यह नया प्लान क्रिकेट और ओटीटी कंटेंट पसंद करने वाले यूजर्स के लिए किफायती और आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
