ट्रेन में सफाई की निगरानी अब AI से, 100 ट्रेनों में नया सिस्टम लागू.


Last Updated:

भारतीय रेलवे ने 100 ट्रेनों में AI बेस्ड सफाई मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू किया है. अब ट्रेन के ट्वॉयलेट और कोच की सफाई की जांच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस करेगा. जानें कैसे काम करता है यह नया सिस्टम और क्या होंगे फायदे…

ख़बरें फटाफट

रेलवे का नया प्लान: जनरल क्लास में भी दिखेगी एसी जैसी सफाई? चेकिंग करेगा AIZoom

फोटो: AI

आमतौर पर सबसे बड़ी परेशानी ट्रेन में सफर के दौरान साफ सफाई की देखने को मिलती है. अब AI के माध्यम से ट्रेन में साफ सफाई का काम की मॉनिटरिंग शुरु हो गयी है. रेलवे इन्फोरमेशन सेंटर में चीफ प्रोजेक्ट इंजिनियरिंग लक्ष्मण जैन ने न्यूज 18 इंडिया से खास बातचीत में बताया कि अब ट्रेन में AI करेगा साफ सफाई की निगरानी. उन्होंने कहा कि प्रोयगिक तौर पर देश में 100 ट्रेनों में इस तरह से सफाई का काम शुरु किया है जो एआई बेस्ड है.

गौरतलब है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में ये दावा किया था कि एसी पहले दर्ज में जो सफाई का आलम है वैसा ही जनरल क्लास में भी दिखेगा.

कैसे होगी साफ सफाई
लक्ष्मण जैन ने बताया कि सबसे पहले साफ सफाई के स्टॉफ को ट्रेन में चढ़ने के साथ ही अपना फोटो क्लिक करके ऐप पर अपलोड करना होता है. उसके बाद जिस ट्वॉयलेट को वो क्लीन कर रहा है उसकी तस्वीर खींचकर डालनी होती है. इसके साथ ही जब वो ट्वॉयलेट क्लीन कर लेता है उसकी भी तस्वीर भेजनी होती है.

एआई करता है मॉनिटर
स्टॉफ की ओर से तस्वीर भेजे जाने के बाद एआई उस तस्वीर का सबसे पहले अध्ययन करता है. इसके बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचता है कि वह ट्वॉयलेट सही तरीके से साफ हुआ या नहीं. एक बार अगर एआई को लगता है कि क्लिनिंग के जो मानक तय किए गए है उसके मुताबिक ट्वॉयलेट साफ नहीं हुआ है तो बकायाद वह स्टॉफ को वार्निंग भी दे सकता है और उसपर जुर्माना भी ठोक सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading