Oppo K14x 5G भारत में Flipkart और वेबसाइट पर उपलब्ध है, 50MP कैमरा, MediaTek Dimensity 6300, 6,500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और ₹14,999 से शुरू कीमत के साथ बढ़ियां ऑप्शन है.

Oppo K14x 5G की सेल शुरू.
ओप्पो ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Oppo K14x 5G पिछले हफ्ते लॉन्च कर दिया है. ये फोन 10 फरवरी को पेश किया गया था और अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ यह डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनकर उभरा है.
Oppo K14x 5G की शुरुआती कीमत ₹14,999 है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹16,999 रखी गई है. ग्राहक SBI, HDFC और ICICI बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर ₹1,500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं. इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है. यह स्मार्टफोन Icy Blue और Prism Violet कलर ऑप्शन में आता है.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है. इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, ARM Mali-G57 MC2 GPU और 6GB तक LPDDR4x RAM दी गई है. 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ यह फोन स्मूद परफॉर्मेंस देने का दावा करता है.
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Oppo K14x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन 1080p/60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.
बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है. फोन IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है.
Oppo K14x 5G बजट सेगमेंट में लंबी बैटरी लाइफ और संतुलित फीचर्स के साथ एक आकर्षक 5G स्मार्टफोन साबित हो सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
