Panchang 17 February 2026: 17 फरवरी भौमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण और पंचक भी, देखें शुभ मुहूर्त और पूरा पंचांग


Hindi Panchang 17 फरवरी 2026: आज 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस्या, सूर्य ग्रहण और अग्नि पंचक भी लग रहे हैं. मंगलवार होने से इस दिन भौमवती अमावस्या होगी. पितरों की पूजा और मांगलिक दोष से मुक्ति पाने के लिए ये दिन सर्वश्रेष्ठ माना जाता है.

साल का पहला सूर्य ग्रहण इस दिन कुंभ राशि में लग रहा है लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा. साथ ही आज से पंचक शुरू हो रहे हैं ऐसे में अगले 5 दिन तक कोई भी मांगलिक कार्य, नई चीजों की खरीदारी, नया काम शुरू न करें. 

सूर्य ग्रहण का समय – दोपहर 3.36 से शाम 7.57 तक रहेगा (भारतीय समयानुसार)

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण 

अंटार्कटिका महाद्वीप और दक्षिणी महासागर के आसपास के दूरस्थ क्षेत्रों में दिखेगा. वहीं, आंशिक सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका , दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अटलांटिक महासागर, दक्षिणी प्रशांत महासागर तथा अंटार्कटिका के अन्य भागों में दिखेगा.

17 फरवरी का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 17 February 2026)

तिथि अमावस्या (16 फरवरी 2026, शाम 5.24 – 17 फरवरी 2026, शाम 5.30)

वारमंगलवार
नक्षत्रधनिष्ठा
योगपरिघ
सूर्योदय सुबह 7.00
सूर्यास्त
सुबह 6.10
चंद्रोदय
नहीं
चंद्रोस्त
शाम 6.10
चंद्र राशि
कुंभ

चौघड़िया मुहूर्त

सुबह का चौघड़िया
शुभसुबह 9.47 – दोपहर 2.00
शाम का चौघड़िया
शुभरात 7.48 – रात 9.44

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें)दोपहर 3.24 – शाम 4.48
यमगण्ड कालसुबह 9.47 – सुबह 11.11
गुलिक काल
दोपहर 12.35 – दोपहर 2.00
आडल योगरात 9.16 – सुबह 6.47, 18 फरवरी 
भद्रा कालसुबह 9.05 से शुरू 

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 17 February 2026)

सूर्यकुंभ
चंद्रमामकर
मंगलमकर
बुधकुंभ
गुरुमिथुन
शुक्रकुंभ
शनिमीन
राहुकुंभ
केतुसिंह

किन राशियों को लाभ

मेष राशिआपको धनलाभ हो सकता है. आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी.

कौन सी राशियां संभलकर रहें

मिथुन राशिजो लोग विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं उन लोगों को नुकसान हो सकता है.

FAQs: 17 फरवरी 2026

Q.कौन सा उपाय करें ?

अमावस्या के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर विशेष रूप से दीया जलाएं और घर के किसी कोने में अंधेरा न छोड़ें. पीपल में जल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. 

Q.कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?

इस दिन परिघ योग बन रहा है.

Surya Grahan 2026 Effects: गर्भवती सूर्य ग्रहण में सिलाई, सब्जी काटने समेत 5 गलती करने की भूल न करें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading