शादी ब्याह में कई लोग होते हैं जो इस पल को कभी भुलाना नहीं चाहते और एक दूसरे के साथ मिलकर ऐसी यादें बनाते हैं कि हमेशा हमेशा के लिए वो कभी ना भूलने वाला पल बन जाती हैं. एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने अपनी शादी से पहले ससुराल पहुंचकर ऐसा कारनामा किया कि उसके सभी ससुराल वाले अपने दामाद का यह रूप बस देखते ही रह गए. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
दुल्हन को सरप्राइज देने शादी से पहले ही ससुराल पहुंच गया दूल्हा
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा अपनी शादी से ठीक पहले दुल्हन के घर पहुंचा है और इस वक्त दुल्हन के घर मेहंदी का फंक्शन चल रहा है और ढेर सारे मेहमान वहां जमा हैं. अचानक दूल्हा दुल्हन की गली में एंट्री मारता है और शानदार तरीके से पटाखे फूटने लगते हैं, रोमांटिक गाना बजता है और फिर शुरू होता है दूल्हे का दुल्हन के लिए डांस, जिसे देखने के बाद वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह जाता है.
दौड़ी दौड़ी आई दुल्हन, फिर जमकर लगाए ठुमके
सबसे प्यारा सीन उस वक्त आता है जब दुल्हन को ये बात पता चलती है कि उसके साजन उसे सरप्राइज देने के लिए उसके घर तक आ गए हैं. दुल्हन दौड़ते हुए अपनी सहेलियों के साथ दरवाजे पर आती है और अपने होने वाले दूल्हे को डांस करता देख खुद को रोक नहीं पाती. मेहंदी और फूलों से सजी दुल्हन की मुस्कुराहट देखते ही बनती है और वो दौड़कर अपने साजन के पास पहुंचकर उसी अंदाज में डांस करने लगती है जिस अंदाज में दूल्हे राजा कर रहे होते हैं.
यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
यूजर्स ने की तारीफ
वीडियो को beatwithabhishek नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लगता है साजन जी ज्यादा ही उत्साहित लग रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा…किस्मत वालों को ही ऐसा पति मिलता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये सब करने के लिए काफी हिम्मत चाहिए भाई.
यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
