जनवरी 2026: TVS, Bajaj, Ather, Hero Vida की इलेक्ट्रिक 2W सेल बढ़ी


Electric 2W Sales Jan 2026: इंडियन ऑटो मार्केट में समय के साथ Electric 2-Wheelers की मांग बढ़ रही है. पिछले महीने की सेल में भी यही देखने को मिला. देश की सभी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने मिलकर पिछले महीने कुल 1,22,812 नए EV टू-व्हीलर बेचे. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं कुल 98,427 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 24.77 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

लिस्ट में पहले नंबर पर TVS है, इन्होंने जमकर सेल की है. वहीं, Bajaj, Ather और Hero Vida की सेल में भी धमाकेदार बढ़ोतरी हुई है. दूसरी ओर, Ola की सेल लगातार घटती जा रही है. आइए, जानते हैं कि अलग-अलग कंपनियों ने कितनी सेल की है.

TVS

सेल के मामले में पहले नंबर पर टीवीएस है. पिछले महीने इन्होंने कुल 34,558 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इनकी कुल 24,028 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 43.82 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Bajaj

बिक्री के मामले में बजाज दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. पिछले महीने इन्होंने कुल 25,598 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर सेल किए. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इनकी कुल 21,470 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 19.23 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Ather

सेल के मामले में तीसरे नंबर पर एथर है. पिछले महीने इन्होंने कुल 21,999 नए इलेक्ट्रक स्कूटर सेल किए. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इनकी कुल 13,097 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 67.97 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hero Vida

बिक्री में धमाकेदार बढ़ोतरी की दम पर विडा ने ओला को पीछे छोड़ दिया है. पिछले महीने इनकी कुल 13,302 यूनिट सेल हुईं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में विडा द्वारा बेची गई कुल 1626 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 718 प्रतिशत की भारी-भरकम बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Ola

ओलो की सेल एकदम से धड़ाम हो गई है. पिछले महीने इन्होंने मात्र 7516 यूनिट सेल किए. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इनकी कुल 24,413 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 69.21 प्रतिशत की भारी-भरकम गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई देश की टॉप-5 ईवी टू-व्हीलर कंपनियों के अलावा पिछले महीने Greaves Ampere की 5337 यूनिट, River EV की 2587 यूनिट, Bgauss की 2477 यूनिट, E-Sprinto की 2033 यूनिट और अन्य कंपनियों ने मिलकर कुल 7405 यूनिट सेल की हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading