एडोबी और गूगल के नए ऑफर से छात्रों को मुफ्त AI टूल्स का लाभ.


Last Updated:

एडोबी ने भारत के छात्रों के लिए खास ऑफर लॉन्च किया है, जिसके तहत फोटोशॉप, एक्रोबैट और फायरफ्लाई AI जैसे टूल्स मुफ्त मिलेंगे. यह सुविधा चुनिंदा स्कूलों और कॉलेजों के जरिए उपलब्ध होगी.जानें पूरी डिटेल…

ख़बरें फटाफट

एडोबी का AI टूल्स का तोहफा, 15,000 स्कूल और 500 कॉलेज में शुरू होगा फ्री प्लानZoom

एडोबी और गूगल के नए ऑफर

एडोबी ने भारत में पढ़ रहे छात्रों के लिए एक खास ऑफर शुरू किया है. इस ऑफर के तहत छात्र फोटोशॉप, एक्रोबॉट और फायरफ्लाई AI जैसे पॉपुलर टूल्स को मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे. इस योजना की घोषणा दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान कीगई.

कैसे काम करेगा यह ऑफर? एडोबी ने बताया कि यह फ्री एक्सेस देश के करीब 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में उपलब्ध कराया जाएगा. इन संस्थानों में ‘कंटेंट क्रिएटर लैब्स’ बनाए जाएंगे, जहां छात्रों को एडोबी के टूल्स इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा.

यानि ये ऑफर हर छात्र के लिए सीधे ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होगा, बल्कि उन स्कूल और कॉलेजों के जरिए मिलेगा जो इस योजना का हिस्सा होंगे.

पहले क्या था प्लान?
एडोबी पहले से ही भारत में छात्रों के लिए एक खास प्लान देता है. इसमें पहले महीने की कीमत करीब 400 रुपये है, लेकिन उसके बाद हर महीने 2,714 रुपये चुकाने पड़ते हैं. नए ऑफर के तहत चुने गए संस्थानों के छात्रों को ये टूल्स मुफ्त में मिलेंगे, जो बड़ी राहत की बात है.

गूगल का भी छात्र ऑफर
सिर्फ एडोबी ही नहीं, गूगल ने भी छात्रों के लिए खास जेमीनी AI प्रो प्लान लॉन्च किया है. यह ऑफर 18 साल से ऊपर के छात्रों के लिए है और इसमें 2TB क्लाउड स्टोरेज, जीमेल और डॉक्स में जेमीनी AI असिस्टेंट और AI फिल्म मेकिंग ऐप Flow जैसी सुविधाएं मिलती हैं. गूगल का दावा है कि इस पैकेज की कीमत 19,000 रुपये से ज्यादा के बराबर है.

क्रिएटर इकोनॉमी को बढ़ावा
सरकार ने भी बजट 2026 में क्रिएटर्स को खास समर्थन देने की बात कही है. इससे साफ है कि आने वाले समय में छात्रों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ऐसे और मौके सामने आ सकते हैं. एडोबी और गूगल के ये ऑफर छात्रों को नई तकनीक सीखने और क्रिएटिव स्किल्स बढ़ाने का शानदार मौका दे रहे हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading