Google Pixel में Call Recording फीचर अब यूरोप के कई देशों में उपलब्ध.


Last Updated:

गूगल ने पिक्सल स्मार्टफोन्स के लिए कॉल रिकॉर्डिंग फीचर को अमेरिका के बाद यूरोप के कई देशों में रोलआउट करना शुरू कर दिया है. एंड्रॉयड 14 या उससे ऊपर वाले पिक्सल 6 और नए मॉडलों पर यह सुविधा उपलब्ध होगी. जानें कैसे करें एक्टिवेट…

ख़बरें फटाफट

Pixel फोन में मिलेगा कॉल रिकॉर्डिंग फीचर, फरवरी के अंत तक कई देशों में शुरूZoom

Google pixel 9.

गूगल अपने Pixel स्मार्टफोन्स में कॉल रिकॉर्डिंग फीचर को अब ज्यादा देशों में उपलब्ध करा रहा है. ये फीचर पहले सिर्फ अमेरिका जैसे चुनिंदा बाजारों में शुरू हुआ था, लेकिन अब इसे यूरोप के कई देशों में भी रोलआउट किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी, इटली, स्पेन, रोमानिया और फ्रांस जैसे देशों में यूजर्स को यह फीचर मिलना शुरू हो गया है.

गूगल ने बताया है कि फरवरी के आखिर तक ये फीचर सभी सपोर्टेड देशों में उपलब्ध करा दिया जाएगा. हालांकि, यह स्थानीय कानूनों पर निर्भर करेगा, क्योंकि कई देशों में कॉल रिकॉर्डिंग को लेकर सख्त नियम होते हैं. कुछ जगहों पर कॉल रिकॉर्डिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित है, जबकि कुछ देशों में कॉल के सभी लोगों की सहमति जरूरी होती है.

यह फीचर गूगल पिक्सल 6 और उससे नए Pixel मॉडलों पर काम करता है, बशर्ते फोन एंड्रॉयड 14 या उससे ऊपर के वर्जन पर चल रहा हो. यह फीचर AI पर बेस्ड नहीं है और जेमीनी नैनो वाले कॉल नोट्स फीचर से अलग है. इसमें कॉल का ट्रांसक्रिप्ट या सारांश नहीं मिलता, केवल ऑडियो रिकॉर्डिंग सेव होती है.

कैसे कर सकते हैं ON?
इसे चालू करने के लिए यूजर को फोन ऐप खोलकर सेटिंग्स में जाना होगा. वहां कॉल असिस्ट सेक्शन में कॉल रिकॉर्डिंग का ऑप्शन मिलेगा, जहां से सेटअप किया जा सकता है. कॉल के दौरान रिकॉर्ड बटन दबाकर रिकॉर्डिंग शुरू की जा सकती है. रिकॉर्डिंग शुरू होने से पहले सभी लोगों को एक ऑडियो अनाउंसमेंट सुनाई देता है, जिससे उन्हें पता चल जाता है कि कॉल रिकॉर्ड हो रही है.

यूजर्स चाहें तो अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को ऑटोमैटिक रिकॉर्ड करने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं. रिकॉर्डिंग को 7, 14 या 30 दिन बाद ऑटो-डिलीट करने या हमेशा के लिए सेव रखने का विकल्प भी मिलता है.

कुल मिलाकर, गूगल पिक्सल यूजर्स के लिए यह एक काम का फीचर है, लेकिन इसकी उपलब्धता हर देश के कानून के हिसाब से तय होगी.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading