Croma की Everything Apple Sale में iPhone 17 पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है. एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स के साथ 256GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹50,000 से कम हो सकती है. जानें पूरी डील और फीचर्स…

आईफोन 17 पर डिस्काउंट मिल रहा है.
ऐपल का iPhone 17 इस समय Croma की ‘Everything Apple Sale’ में भारी छूट के साथ मिल रहा है. यह फोन पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था और उस समय इसकी शुरुआती कीमत ₹82,900 थी (256GB वेरिएंट). लेकिन अब ऑफर्स के साथ इसकी कीमत ₹50,000 से भी कम हो सकती है.
ऑफर में कैसे मिल रहा है सस्ता?
क्रोमा वेबसाइट पर फोन सीधे डिस्काउंट के साथ लिस्ट नहीं है, लेकिन एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स के जरिए इसकी कीमत काफी कम हो रही है.
- पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर ₹23,500 तक की छूट मिल रही है.
- अडिशनल एक्सचेंज बोनस ₹8,000 तक का डिस्काउंट.
- HDFC Tata Neu कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,658 तक का फायदा
- Tata Neu Coins का लाभ ₹4,974 तक मिलेगा.
इन सभी ऑफर्स को मिलाकर iPhone 17 की कीमत लगभग ₹44,768 तक आ सकती है.
iPhone 17 के फीचर्स
डिस्प्ले
इसमें 6.3 इंच का OLED Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है. ये ProMotion टेक्नोलॉजी के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद चलती है. इसमें HDR, True Tone सपोर्ट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन को ऐपल की Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन मिली है.
प्रोसेसर
फोन में ऐपल का नया A19 चिपसेट दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है. इसमें 6-कोर CPU, 5-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine मिलता है. यह iOS 26 पर चलता है और ऐपल Intelligence के लेटेस्ट फीचर्स सपोर्ट करता है.
कैमरा
ऐपल iPhone 17 में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा (OIS के साथ) और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो मैक्रो फोटोग्राफी भी सपोर्ट करता है. फ्रंट में 18MP का TrueDepth कैमरा है, जो ऑटोफोकस और Center Stage फीचर के साथ आता है. आगे और पीछे दोनों कैमरे 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग और Dolby Vision सपोर्ट करते हैं.
अगर आप प्रीमियम iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. सही एक्सचेंज और बैंक ऑफर के साथ iPhone 17 को काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
