Nissan Gravite vs Maruti Ertiga: कीमत, फीचर्स और माइलेज तुलना- कौन सी 7 सीटर MPV ज्यादा बेहतर?


इंडियन ऑटो मार्केट में 7-सीटर कार सेगमेंट काफी पॉपुलर है. बेहतर सेल्स रिकॉर्ड हासिल करने के लिए निसान ने भी इस मार्केट के अंदर एंट्री कर ली है. हाल ही में इन्होंने Nissan Gravite लॉन्च की है, जो मार्केट में पहले से ही अपने कदम जाए मारुति अर्टिगा को सीधे तौर पर टक्कर देगी.

निसान ग्रेवाइट की शुरुआती कीमत ₹5.65 लाख है, जो टॉप वेरिएंट के लिए लगभग ₹9.2 लाख तक जाती है. मारुति अर्टिगा की शुरुआत ₹8.80 लाख से होती है और टॉप मॉडल के लिए ₹12.94 लाख तक जाती है. ग्रेवाइट बजट में ज्यादा किफायती है. आइए, इन दोनों के डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर नजर डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

ग्रेवाइट का डिजाइन मॉडर्न और SUV-जैसा है. इसमें बोल्ड फ्रंट ग्रिल, LED लाइट्स और कॉम्पैक्ट (सब-4 मीटर) लुक है. ये रेनो ट्राइबर पर आधारित है लेकिन निसान स्टाइलिंग के साथ ज्यादा आकर्षक लगती है. अर्टिगा का डिजाइन क्लासिक MPV स्टाइल का है. ये लंबी, प्रैक्टिकल, लेकिन थोड़ी पुरानी लग सकती है. ग्रेवाइट युवा और स्टाइलिश फील देती है.

ग्रेवाइट में मॉडर्न डैशबोर्ड, फ्लोटिंग टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर और फ्लेक्सिबल सीटिंग (150+ कॉन्फिगरेशन, रिमूवेबल थर्ड रो) है. स्पेस अच्छा है, लेकिन कॉम्पैक्ट होने से थर्ड रो बच्चों के लिए बेहतर है. अर्टिगा का इंटीरियर ज्यादा स्पेशियस, आरामदायक और प्रीमियम फील वाला है. बेहतर लेग रूम, रिक्लाइनिंग सीट्स और बड़ा केबिन इसे परिवार के लिए परफेक्ट ऑप्शन बनाता है.

फीचर्स और सेफ्टी

ग्रेवाइट में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, रियर AC, मल्टीपल एयरबैग्स, ESC जैसी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड हैं. अर्टिगा में ज्यादा फीचर्स जैसे ऑटो AC, क्रूज कंट्रोल, 360 कैमरा (टॉप वेरिएंट), एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले है. अर्टिगा फीचर-रिच है, लेकिन ग्रेवाइट वैल्यू फॉर मनी देता है.

सेफ्टी के मोर्चे पर बात करें, तो ग्रेवाइट में 6 एयरबैग्स, ESC, हिल स्टार्ट जैसे फीचर्स हैं. अर्टिगा में डुअल एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. दोनों में अच्छी सेफ्टी है, लेकिन अर्टिगा का ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत है.

इंजन और माइलेज

ग्रेवाइट में 1.0L NA पेट्रोल इंजन (लगभग 72 PS), मैनुअल और AMT के साथ उपलब्ध है. इसका माइलेज 19-20 kmpl के आस-पास है. अर्टिगा में 1.5L का K15C पेट्रोल (103 PS) इंजन है, जो 20.5 kmpl (पेट्रोल) माइलेज देने में सक्षम है. अर्टिगा का इंजन ज्यादा पावरफुल और रिफाइंड है. इसके अलावा, CNG ऑप्शन अर्टिगा में बड़ा प्लस है.

कुल मिलाकर, अगर बजट कम है और कॉम्पैक्ट, स्टाइलिश 7-सीटर चाहिए तो निसान ग्रेवाइट बेहतर है. वहीं, ज्यादा स्पेस, पावर, CNG और रिलायबिलिटी के लिए मारुति अर्टिगा अभी भी बेहतर विकल्प है. अपने बजट और उपयोग के हिसाब से आप इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading