डिजाइन की बात करें तो नई रेनो डस्टर का लुक काफी आक्रामक और मस्कुलर है. इसमें नया फ्रंट ग्रिल, LED हेडलाइट्स, C-शेप डे-टाइम रनिंग लाइट्स, रूफ रेल्स और 212 mm ग्राउंड क्लियरेंस के साथ रफ-टफ अपीयरेंस मिलता है. ये ऑफ-रोड लुक ज्यादा देती है और बॉडी ज्यादा चौड़ी (लगभग 2069 mm) और मजबूत दिखती है.
दूसरी ओर, मारुति ग्रैंड विटारा का डिजाइन ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश है. इसमें स्लीक LED हेडलाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, क्रोम एक्सेंट्स और स्मूद लाइन्स हैं, जो इसे फैमिली-ओरिएंटेड और अर्बन यूज के लिए आकर्षक बनाते हैं. ग्रैंड विटारा की लंबाई 4345 mm और चौड़ाई 1795 mm है, जो डस्टर से थोड़ी कम है, लेकिन बैलेंस्ड लगती है. कुल मिलाकर, डस्टर का डिजाइन एडवेंचरस है, जबकि ग्रैंड विटारा का ज्यादा सोफिस्टिकेटेड है.
इंटीरियर में कितना अंतर
दोनों कारें अच्छा स्पेस ऑफर करती हैं. नई डस्टर में डुअल-स्क्रीन सेटअप है- 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ल. मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर और बड़ा 510 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. केबिन प्रीमियम फील देता है लेकिन कुछ जगहों पर प्लास्टिक क्वालिटी एवरेज है.
ग्रैंड विटारा का इंटीरियर ज्यादा रिफाइंड और प्रीमियम लगता है, जिसमें सॉफ्ट-टच मैटेरियल, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, अच्छी फिट-फिनिश और आरामदायक सीटिंग है. बूट स्पेस 373 लीटर है, जो डस्टर से कम है लेकिन फैमिली यूज के लिए पर्याप्त है. दोनों में 5 सीटर कॉन्फिगरेशन है, लेकिन ग्रैंड विटारा में रियर स्पेस और कम्फर्ट थोड़ा बेहतर महसूस होता है.
फीचर्स और सेफ्टी
फीचर्स के मामले में ग्रैंड विटारा आगे है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और ऑलग्रिप AWD (कुछ वेरिएंट में) जैसे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स हैं. डस्टर में भी पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉयड ऑटो, OTA अपडेट्स, पावर्ड टेलगेट और डुअल-जोन AC मिलते हैं, लेकिन ग्रैंड विटारा की फीचर लिस्ट ज्यादा बड़ी है.
डस्टर में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 360-डिग्री कैमरा, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग मिलते हैं. ग्रैंड विटारा में भी 6 एयरबैग्स, ESC, TPMS और 360-डिग्री कैमरा है, लेकिन ADAS फुल सूट डस्टर में ज्यादा एडवांस्ड लग रहा है.
इंजन और परफॉर्मेंस
नई डस्टर में तीन इंजन ऑप्शंस हैं. इसमें पहला 1.0L टर्बो पेट्रोल (100 PS, 160 Nm), दूसरा 1.3L टर्बो TCe 160 (163 PS, 280 Nm) और तीसरा सबसे बड़ा 1.8L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड E-Tech (163 PS, बेहतर माइलेज) इंजन मिलेगा. टॉप वेरिएंट में 280 Nm टॉर्क सेगमेंट-लीडिंग है, जो हाईवे पर शानदार परफॉर्मेंस देता है. 6-स्पीड MT/DCT ऑप्शन भी हैं.
ग्रैंड विटारा में 1.5L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल (103 PS, 139 Nm), स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (116 PS, 141 Nm) और CNG (87 PS) ऑप्शंस हैं. इसका फोकस फ्यूल एफिशिएंसी पर है. ARAI माइलेज 21-28 kmpl तक जाता है. परफॉर्मेंस में डस्टर ज्यादा पावरफुल और फन-टू-ड्राइव हो सकती है. हालांकि, हमने इसे अभी तक चलाया नहीं है. वहीं. ग्रैंड विटारा स्मूद और इकोनॉमिकल है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
