टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद किस टीम से होगा भारत का पहला मुकाबला, जून में टीम इंडिया करेगी विदेशी दौरा-Reoprts


होमखेलक्रिकेटटी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद किस टीम से होगा भारत का पहला मुकाबला

Last Updated:

India vs Ireland in June: एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट में पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. मुकाबले 26 और 28 जून को खेले जाएंगे. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इस जीत की लय को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी.

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद किस टीम से होगा भारत का पहला मुकाबलाZoom

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद किस टीम से होगा भारत का पहला मुकाबला

नई दिल्ली. टीम इंडिया इस साल अपने व्यस्त कैलेंडर के तहत आयरलैंड में एक छोटी टी20 सीरीज खेलने जा रही है. दो मैचों की यह सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू मुकाबलों और इंग्लैंड दौरे के बीच होने की उम्मीद है. Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मैच 26 और 28 जून को खेले जाएंगे. भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट में पहला मुकाबला होगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इस जीत की लय को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी. वहीं यह छोटा दौरा टीम को आगामी व्यस्त टी20 शेड्यूल के लिए अपनी तैयारियों को और बेहतर करने का मौका भी देगा.

BCCI पहले ही IPL के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज की पुष्टि कर चुका है. इसके बाद टी20 टीम आयरलैंड जाएगी और फिर इंग्लैंड के सफेद गेंद दौरे के लिए रवाना होगी. इंग्लैंड में भारत पांच टी20 और तीन वनडे खेलेगा. इसकी शुरुआत 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में होगी. ऐसे में टीम कुछ दिन पहले ही इंग्लैंड पहुंचकर सीरीज की तैयारी करेगी.

पॉल स्टर्लिंग ने टी20 कप्तानी छोड़ी

टी20 सीरीज शुरू होने से पहले आयरलैंड को नया कप्तान चुनना होगा. पॉल स्टर्लिंग ने टी20 कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. अनुभवी ओपनर ने सबसे छोटे फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. उनका टी20 कप्तान के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया. स्टर्लिंग वनडे में टीम की कप्तानी करते रहेंगे, जिससे लंबे फॉर्मेट में टीम को स्थिरता मिलेगी.

स्टर्लिंग ने क्रिकेट आयरलैंड द्वारा जारी बयान में कहा, “इस फॉर्मेट में आयरलैंड की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है. मैं इस पर बेहद गर्व महसूस करता हूं. अपने देश की कप्तानी करना एक बड़ी जिम्मेदारी है और मुझे इस भूमिका में मिले भरोसे और समर्थन के लिए मैं बहुत आभारी हूं. मैं अपने साथियों, कोचिंग स्टाफ, क्रिकेट आयरलैंड से जुड़े सभी लोगों और उन फैंस का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने हमेशा हमारा समर्थन किया.”

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading