Ram Mandir:आस्था स्पेशल ट्रेन के पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे, अयोध्या धाम जाना हुआ आसान – Slogans Of Jai Shri Ram Were Raised As Soon As Aastha Special Train Arrived

श्रीराम के दर्शन के लिए बिहार के कटिहार से 1400 श्रद्धालुओं को लेकर पहली आस्था स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को गोरखपुर के रास्ते अयोध्या गई। सुबह साढ़े सात बजे गोरखपुर स्टेशन पर इस ट्रेन के पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगने लगे। यहां से 20 श्रद्धालु अयोध्या गए।


अयोध्या के श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से श्रद्धालुओं का अयोध्या धाम जाना लगा हुआ है। वहां जुटने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी हर जोन से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को कटिहार से अयोध्या के लिए चली ट्रेन सुबह 7.30 बजे गोरखपुर स्टेशन पर पहुंची। सुरक्षा कारणों से ट्रेन के समय को सार्वजनिक नहीं किया गया था।

गोरखपुर से जाने वाले 20 श्रद्धालुओं को सुबह 5 बजे ही प्लेटफार्म नंबर दो स्थित एसी लाउंज में लाकर बैठाया गया था। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगने लगे। करीब 15 मिनट बाद ट्रेन को अयोध्या के लिए रवाना किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता-पानी भी लोड किया गया।

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    Ayodhya Ram Mandir :दस दिनों में रामलला को 12 करोड़ का चढ़ावा, ऑनलाइन भी खूब मिल रहा है दान – Ram Mandir: Offering Of Rs 12 Crore To Ramlala In Ten Days

    रामभक्त रामलला के दरबार में दिल खोलकर दान कर रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से ही राममंदिर में दान दिया जा रहा है। 23 जनवरी को जब से…

    राम मंदिर: अब अयोध्या में बनेगा सुग्रीव पथ, रामलला के दर्शन होंगे आसान – राम मंदिर: अब अयोध्या में बनेगा सुग्रीव पथ, रामलला के दर्शन होंगे आसान

    22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुए लगभग एक महीना होने जा रहा है, लेकिन अभी भी रामलला का दर्शन करने वालों की भीड़ कम नहीं हो रही…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading