आयरलैंड से हारकर टीम इंडिया ने लगाई शर्मनाक रिकॉर्ड की ‘हैट्रिक’, इंटरनेशनल में भारत के साथ पहली बार हुआ ऐसा


Last Updated:

नई दिल्ली. आयरलैंड ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में हुए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन से हरा दिया. आयरलैंड की यह जीत ऐतिहासिक है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में कोई मुकाबले खेलने उतरी टीम इंडिया 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में 148 रन पर ही सिमट गई. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाए. आइए इन अनचाहे रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं…

india vs Ireland, abhishek sharma, abhishek sharma fifty, sanju samson, ind vs ire 1st t20, harshit rana, arshdeep singh, shivam dube, ind vs ire 1st t20 match report, india vs Ireland t20 highlights, india vs Ireland t20 match report, axar patel, Shreyas iyer, भारत बनाम आयरलैंड, इंडिया वर्सेस आयरलैंड पहला टी20, इंडिया वर्सेस आयरलैंड मैच रिपोर्ट

183 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. सैमसन (5), ईशान किशन (1) और कप्तान श्रेयस अय्यर (3) का विकेट जल्दी गिर गया. अभिषेक शर्मा एकमात्र बल्लेबाज रहे, जो अपने अंदाज में खेलते हुए नजर आए. अभिषेक ने 20 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली. तिलक वर्मा (19), शिवम दुबे (25), और अक्षर पटेल (15) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. नियमित अंतराल पर विकेट खो रही भारतीय टीम मैच गंवा बैठी.

भारत की यह आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली हार है. इससे पहले भारत ने आयरलैंड के खिलाफ कुल 8 टी20 मैच और तीन वनडे मैच खेले थे, लेकिन कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा. इसके अलावा 2024 के बाद पहली बार ऐसा होगा कि टीम इंडिया कोई टी20 सीरीज जीतने में कामयाब नहीं होगी, क्योंकि मौजूदा सीरीज में सिर्फ एक ही मैच बचा है और इसे जीतकर टीम बराबरी तक ही पहुंच पाएगी.

india vs Ireland, abhishek sharma, abhishek sharma fifty, sanju samson, ind vs ire 1st t20, harshit rana, arshdeep singh, shivam dube, ind vs ire 1st t20 match report, india vs Ireland t20 highlights, india vs Ireland t20 match report, axar patel, Shreyas iyer, भारत बनाम आयरलैंड, इंडिया वर्सेस आयरलैंड पहला टी20, इंडिया वर्सेस आयरलैंड मैच रिपोर्ट

इस मैच के दौरान दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा लगातार 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सर्वाधिक 125 रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें बगैर कोई विकेट हासिल किए 57 रन लुटा दिए. इससे पहले उन्होंने 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 ओवरों में 68 रन दिए थे. उस मैच में भी कृष्णा कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रसिद्ध कृष्णा ने 28 नवंबर 2023 को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, तब से लेकर अब तक उन्होंने 6 मुकाबलों में कुल 144 गेंदें फेंकी हैं, जिसमें 277 रन लुटाए हैं. इस दौरान उन्हें 8 विकेट हाथ लगे. प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर के शुरुआती दो मुकाबले आयरलैंड के खिलाफ खेले थे. पहले मैच में उन्होंने 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. अगले मुकाबले में 29 रन देकर 2 विकेट निकाले. प्रसिद्ध कृष्णा लंबे समय तक टी20 टीम का हिस्सा नहीं रहे. अब जब कृष्णा को फिर से भारतीय टीम में शामिल किया गया, तो एक बार फिर से उन्होंने भारतीय फैंस को निराश किया है.

आयरलैंड भारत को इंटरनेशनल क्रिकेट में हारने वाली 11वीं टीम बनी है. आयलैंड ने आठवीं फुल मेंबर टीम को हराया है. अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ही ऐसी टीमें बची है, जिन्हें आयरलैंड से कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा हैं. आयरलैंड की टीम इस सीरीज को अब हार नहीं सकती है. ऐसे में उसकी नजरें दूसरे और आखिरी मैच को जीतकर पहली बार भारत से ऐतिहासिक सीरीज जीत पर होंगी.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    IND vs IRE: छोटी सी गलती टीम इंडिया पर पड़ी भारी, एक ही जाल में फंसते गए बल्लेबाज और हो गया बंटाधार

    होमखेलक्रिकेटएक गलती ने डुबो दी टीम इंडिया, जाल में फंसते गए बैटर्स और आयरलैंड ने दबोच लियाLast Updated:June 27, 2026, 06:48 ISTIND vs IRE 1st T20I Highlights: भारत पहली बार…

    हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन छूटे पीछे… फास्टेस्ट 1000 T20I रन के क्लब में शिवम दुबे की एंट्री

    होमखेलक्रिकेटहार्दिक, सैमसन छूटे पीछे… फास्टेस्ट 1000 T20I रन के क्लब में दुबे की एंट्री Last Updated:June 27, 2026, 05:16 IST Shivam Dube 1000 T20I Runs: शिवम दुबे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट…

    Leave a Reply

    Discover more from News Link360

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading