Dharm & Motivation

25 जुलाई को होगा बुध का उदय, इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, करियर और कारोबार में मिल सकते हैं बड़े मौके

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 14, 2026
1 min read 1.2k views

ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क क्षमता का कारक माना है। जब बुध अस्त या उदित होते हैं, तो इसका प्रभाव कई राशियों के करियर, कारोबार और आर्थिक जीवन पर देखने को मिलता है। वहीं इसी महीने की 25 तारीख को बुध अपनी ही राशि मिथुन में उदित होने जा रहे हैं। यह गोचर कुछ राशियों को विशेष रूप से शुभ परिणाम देगा। जानिए बुध ग्रह के उदय होने से किन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा।

बुध उदय का क्या रहेगा असर

बुध ग्रह 01 जुलाई 2026 से अस्त अवस्था में हैं। इस दौरान व्यापार, संचार, शिक्षा और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में धीमापन देखने को मिल सकता है। 25 जुलाई को बुध के उदित होने के साथ इन क्षेत्रों में फिर से गति आने की संभावना मानी जा रही है। खास बात यह है कि बुध अपनी स्वराशि मिथुन में उदित होंगे, जिससे उनका प्रभाव और अधिक मजबूत होगा।

कन्या राशि: बुध का उदय आपके लिए सकारात्मक बदलाव ला सकता है। जॉब वालों को नई जिम्मेदारियां या प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापार में पुराने ग्राहकों से दोबारा अच्छे संबंध बनने और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में भी सुखद माहौल रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। हालांकि आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा।

तुला राशि: आपके लिए यह समय नए अवसरों का संकेत दे रहा है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में नई डील या नए ग्राहकों से लाभ मिलने के योग हैं। विदेश या दूसरे शहरों से जुड़े कामों में भी सफलता मिलने की संभावना है। छात्रो के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। अनुभवी लोगों की सलाह भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कुंभ राशि: बुध का उदय आपकी क्रिएटिव स्किल को बढ़ा सकता है। ऑफिस में टीम के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। कारोबार में नए विचार लाभ दिला सकते हैं। ऑनलाइन बिजनेस या डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी अच्छे अवसर बन सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं और अतिरिक्त आय के स्रोत भी बन सकते हैं। पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी। आत्मविश्वास के बल पर लिए गए फैसले भविष्य में लाभकारी हो सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: फ्रिज के ऊपर भूलकर भी न रखें बेकार सामान, वास्तु के ये 3 आसान उपाय माने जाते हैं धन वृद्धि के संकेत

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading