पहले जमाने में बड़े बुजुर्ग कहते थे कि सड़क पर गिरी हुई कोई भी चीज नहीं उठाना चाहिए। लेकिन कई बार हम में से कई लोग बिना सोचे समझे रास्ते पर पड़ी हुई चीजों को उठाकर घर ले जाते हैं। तो अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए वरना आपका जीवन परेशानियों से घिर सकता है। मान्यताओं के अनुसार, सड़क पर गिरी हुई इन चीजों को कभी भी नहीं उठाना चाहिए। इन्हें घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य घर के अंदर प्रवेश कर सकती है। तो अगर आपको कभी इन चीजों में से कोई भी वस्तु सड़क पर पड़ी दिखे तो उसे अनदेखा कर दें वरना आपका जीवन तहस-नहस हो सकता है। तो आइए यहां जानिए कि सड़क पर पड़ी किन चीजों को भूलकर भी नहीं उठाना चाहिए।
टूटे हुए गहने
अगर आपको सड़क पर कभी भी टूटे हुए गहने दिखें तो तुरंत नजर फेर लें। टूटी पायल, कंगन, अंगूठी और चूड़ियां दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इन चीजों को सड़क पर से उठाने से व्यक्ति का जीवन नकारात्मक ऊर्जा से भर सकता है और जीवन कई तरह की परेशानियों से घिर सकता है।
धन
पैसे देखते ही लोग उसे तुरंत उठाकर जेब में रख लेते हैं। लेकिन सड़क पर गिरे हुए पैसे कभी भी नहीं उठाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, धन के साथ उस व्यक्ति की ऊर्जा और परिस्थितियां भी जुड़ी होती हैं। ऐसे में अगर किसी ने बुरे वक्त में वह धन खोया है तो उसे उठाने से जीवन में आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। तो कभी भी रास्ते में गिरे हुए नोट और सिक्के उठाने की भूल न करें।
पूजा से जुड़ी चीजें
अगर आपको कभी रास्ते में पूजा से जुड़ी चीजें दिखाई दें तुरंत उससे दूर हो जाएं। रास्ते में पड़ी नींबू, मिर्च, लौंग, इलायची, सिंदूर, लाल कपड़ा, नारियल और फूल को गलती से भी न छूना चाहिए और न उठाना। ये सब चीजें किसी पूजा या टोटका से जुड़ा हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको रास्ते में ताबीज, रक्षा सूत्र या काला धागा दिखाई दे तो उसे भी हाथ न लगाएं।
चौराहे पर रखी चीजों को गलती से भी स्पर्श न करें
अगर आपको कहीं चौराहे पर सिक्के, अनाज, दीपक, नींबू-मिर्च और मिठाई रखा दिखाई दें तो उसे न गौर से देखें और न ही हाथ लगाएं। इन्हें छूना और घर ले जाना अशुभ होता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
भगवान को भोग लगाने के भी होते हैं कुछ नियम-कायदे, बीज वाले फल चढ़ाने से पहले जान लें सही तरीका
2026 में कावड़ यात्रा कब से शुरू हो रही है? जानिए कौन था दुनिया का पहला कावड़िया
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
