Dharm & Motivation

16 जुलाई को कर्क राशि में जायेंगे सूर्य देव, 5 राशियों को नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में मुनाफा होने के प्रबल योग

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 15, 2026
1 min read 1.2k views

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं जब भी ये ग्रह राशि बदलता है तो उसका सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। 16 जुलाई को सूर्य देव चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। चूंकि चंद्रमा और सूर्य का संबंध आमतौर पर मैत्रीपूर्ण माना जाता है, इसी कारण से ये गोचर खास साबित होगा। यह गोचर आपके साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ाएगा। यहां आप जानेंगे किन 5 राशि वालों को इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ प्राप्त होगा।

मेष राशि वालों पर सूर्य के कर्क राशि में गोचर का प्रभाव

आपके लिए सूर्य का गोचर लकी साबित होगा। करियर में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। माता-पिता का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं।

वृषभ राशि वालों पर सूर्य के कर्क राशि में गोचर का प्रभाव

आपके लिए सूर्य का गोचर लाभकारी साबित होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। योजनाओं में सफलता मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। इस गोचर के दौरान आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। नए कार्यों को करने के लिए समय शानदार साबित होगा।

कन्या राशि वालों पर सूर्य के कर्क राशि में गोचर का प्रभाव

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। आपको आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन के आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस में भी आपको सुनहरी सफलता मिलेगी। पदोन्नति की संभावना रहेगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

तुला राशि वालों पर सूर्य के कर्क राशि में गोचर का प्रभाव

तुला राशि वालों के लिए भी सूर्य का गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। आपको करियर में लाभ पाने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। बिजनेस में भी सफलता मिलने की संभावना है। आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

कुंभ राशि वालों पर सूर्य के कर्क राशि में गोचर का प्रभाव

कुंभ राशि वालों के लिए भी सूर्य का गोचर अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन करते दिखाई देंगे। आपकी मेहनत आपको अच्छी सफलता दिलाएगी। सरकारी प्रशासन से जुड़े मामलों में काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुल मिलाकर आपको भाग्य का साथ मिलता दिखाई दे रहा है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

जुलाई में सूर्य पुष्य नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, 4 राशियों को नौकरी में मिलेगा जबरदस्त लाभ

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading