Dharm & Motivation

राहु-केतु के चक्रव्यूह में फंसे 7 ताकतवर ग्रह, बना कालसर्प योग, इन 4 राशियों के लिए अग्निपरीक्षा का समय!

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 15, 2026
1 min read 1.2k views

ज्योतिष में राहु-केतु को पापी ग्रहों का स्थान दिया गया है। इस समय राहु कुंभ राशि में है तो केतु सिंह राशि में विराजमान है। जब कुंडली के सभी ग्रह राहु-केतु के बीच में आ जाते हैं तो उससे कालसर्प जैसे भयंकर योग का निर्माण होता है। ज्योतिष गणना अनुसार 18 जुलाई 2026 तक इस खतरनाक योग का प्रभाव रहने वाला है। 19 जुलाई को चंद्रमा जैसे ही कन्या राशि में प्रवेश करेगा वैसे ही ये चक्रव्यूह नष्ट हो जाएगा। लेकिन 18 जुलाई तक का समय कुछ राशियों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम साबित नहीं होगा।

सिंह राशि

राहु-केतु का कालसर्प योग सिंह राशि वालों को परेशान कर सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है और करियर में भारी नुकसान होने की संभावना दिखाई दे रही है। इस दौरान आपको कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा। दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है और किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। आपको अपने बोलने पर कंट्रोल रखना होगा। सामने वाले व्यक्ति को आपकी कोई बात काफी बुरी लग सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए कालसर्प योग अशुभ साबित हो सकता है। आपकी वाणी में कटुता आ सकती है। किसी से धोखा मिल सकता है। आपके धैर्य की परीक्षा होगी। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कोई भी काम बेहद सावधानी से करना होगा नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को 18 जुलाई तक सावधान रहना होगा। आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। अचानक से सेहत बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें।

कुंभ राशि

इस राशि वालों के लिए राहु-केतु का चक्रव्यूह खतरनाक साबित होगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस दौरान जल्दबाजी में कोई फैसला न लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होगी। आपको धोखा मिल सकता है। सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

16 जुलाई को मित्र राशि में गोचर करेंगे सूर्य देव, 30 दिनों के भीतर इन 4 राशियों को देंगे बड़ा लाभ!

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading