Dharm & Motivation

मानसिक शांति के लिए क्यों शुभ मानी जाती है चांदी? जानिए इसके पीछे की ज्योतिषीय मान्यताएं

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 15, 2026
1 min read 1.2k views

सनातन धर्म और ज्योतिष शास्त्र में किसी भी धातु को केवल एक आकर्षण बढ़ाने वाली चीज या आभूषण के तौर पर नहीं देखा। सोना, चांदी जैसी धातुओं का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है। आज हम बात कर रहे हैं चांदी की। वैदिक ज्योतिष में सिल्वर को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इसका संबंध चंद्रमा से होता है, जो मानसिक संतुलन का कारक ग्रह है। इसी वजह से मानसिक शांति को चांदी से जोड़ा जाता है। चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या मान्यताएं हैं।

चंद्रमा से जुड़ा है संबंध

ज्योतिष शास्त्र में चांदी का संबंध चंद्रमा से माना गया है। चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक संतुलन का कारक ग्रह है। यही वजह है कि चांदी पहनने को मानसिक शांति और स्थिरता से जोड़कर देखा जाता है। चांदी पहनने से व्यक्ति की सकारात्मक सोच बढ़ने की भी मान्यता है।

मानसिक शांति की मान्यता

ज्योतिषीय शास्त्र कहता है कि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, तो उसे मानसिक अशांति, चिंता या भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इससे चंद्रमा का शुभ प्रभाव बढ़ता है और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।।

तनाव और गुस्से पर असर

धार्मिक परंपराओं में चांदी को शीतल प्रकृति वाली धातु माना गया है। माना जाता है कि चांदी की अंगूठी, चेन या कड़ा पहनने से स्वभाव में संतुलन आता है। कई लोग इसे तनाव कम करने और गुस्से पर नियंत्रण रखने में सहायक मानते हैं।

किसे दी जाती है चांदी पहनने की सलाह?

जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर हो या जो अधिक चिंता, बेचैनी और भावनात्मक अस्थिरता महसूस करते हों, उन्हें विशेषज्ञ की सलाह लेकर चांदी धारण करना चाहिए। क्योंकि हर व्यक्ति की कुंडली और ग्रहों की स्थिति अलग होती है, इसलिए बिना सलाह के कोई भी रत्न या धातु पहनना सही नहीं माना जाता।

चांदी धारण करने का तरीका

सोमवार के दिन चांदी पहनना शुभ माना जाता है। इसे धारण करने से पहले गंगाजल या साफ जल से शुद्ध कर भगवान शिव या चंद्र देव का स्मरण करना चाहिए। आप अपनी सुविधा के अनुसार चांदी की अंगूठी, चेन, कड़ा या पायल पहन सकते हैं।

ज्योतिष अनुसार चांदी पहनने वाले व्यक्ति के घर का मौहाल भी सकारात्मक बना रहता है। कुछ लोग इसे आत्मविश्वास बढ़ाने और नकारात्मक विचारों को कम करने में भी सहायक मानते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: अलमारी में गंदे तरीके से रखे गए कपड़े राहु ग्रह को करते हैं अशांत, समय रहते बदलें ये आदत

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading