ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी इस ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है तो इसका समस्त राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 25 जुलाई की सुबह बुध उदित अवस्था में आने वाले हैं। ज्योतिष में बुध का उदय होना बेहद शुभ माना जाता है। इससे बुध की कार्यशैली और प्रभाव में कई गुना वृद्धि हो जाएगी। जिससे कई राशियों के अटके काम पूरे होंगे और करियर में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगी। बता दें 24 जुलाई को बुध मार्गी भी होने जा रहे हैं। चलिए अब जानते हैं बुध का उदय होना किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
बुध का उदय होना वृषभ राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। नौकरी में पदोन्नति और सैलरी में जबरदस्त ग्रोथ होने के योग बन रहे हैं। बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। जिससे आपको नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो वो भी वापस मिल सकता है। यह समय नई डील्स फाइनल करने और नए नेटवर्क बनाने के लिए काफी अनुकूल है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए बुध का उदित होना बेहद शुभ साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस काम में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में मनचाहा ऑफर मिल सकता है। बुध का उदित होना इस राशि के आईटी, बैंकिंग, मीडिया और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए सबसे शुभ साबित होगा। आय के नए और स्थायी स्रोत बनेंगे।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए बुध का उदय होना सकारात्मक दिखाई दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखर कर आएगी। आपको हर काम में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से भी आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। व्यापार में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है और नई बिजनेस डील्स फाइनल हो सकती हैं। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय काफी अनुकूल है। आप कई माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश, 1 अगस्त से बदल जाएगी 4 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की के योग
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
