Dharm & Motivation

कुंडली में चंद्र ग्रहण दोष बनता है आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का कारण, सावन में 5 उपायों को करने से हो सकता है दूर

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 24, 2026
1 min read 1.2k views

चंद्र ग्रहण दोष कुंडली में तब बनता है जब चंद्रमा क्रूर ग्रहों राहु या केतु के साथ विराजमान हों। राहु-चंद्र या राहु-केतु की युति के कारण बना चंद्र ग्रहण दोष मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। इसके साथ ही आर्थिक जीवन में परेशानियां और पारिवारिक मोर्चे पर भी दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। वहीं सावन के महीने में अगर आप कुछ आसान से उपाय कर लेते हैं तो चंद्र ग्रहण दोष से आपको मुक्ति मिल सकती है। आइए जान लेते हैं सावन के इन उपायों के बारे में।

सावन में चंद्र ग्रहण दोष को दूर करने के उपाय

  • सावन के महीने में प्रत्येक सोमवार को ‘ॐ सों सोमाय नमः’ मंत्र का आपको 108 बार जप करना चाहिए। यह आसान सा उपाय कुंडली में मौजूद चंद्र ग्रहण दोष को दूर कर सकता है। इस उपाय को करने से आपको मानसिक स्थिरता प्राप्त होती है और सेहत में अच्छा बदलाव आ सकते हैं।
  • चंद्रमा को भगवान शिव का परम भक्त माना जाता है और सावन भगवान शिव को समर्पित महीना है। इसलिए सावन के महीने में अगर आप शिवलिंग का दूध से अभिषेक करते हैं तो भगवान शिव के साथ ही चंद्रमा की कृपा भी आप पर बरसती है। इसके साथ ही करियर और पारिवारिक जीवन में चल रहे परेशानियों से भी आप मुक्ति पा सकते हैं।
  • चंद्र ग्रहण दोष को दूर करने के लिए सावन के महीने में रात के समय चंद्रमा के प्रकाश में बैठकर आपको ध्यान करना चाहिए। अगर ध्यान करना संभव न हो तो चंद्रमा को जल अर्पित कर चंद्रमा के बीज मंत्र ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्राय नमः’ का जप आप कर सकते हैं। यह उपाय कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करता है और मानसिक परेशानियों से आप छुटकारा पा सकते हैं।
  • सावन के महीने में सफेद चीजों जैसे- चावल, दूध, दही, सफेद वस्त्र, सफेद मिठाइयां का दान आपको करना चाहिए। इन चीजों का दान करके भी चंद्रमा की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है और चंद्र ग्रहण दोष से आप मुक्ति पा सकते हैं।
  • चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है। सावन के महीने में आप चांदी का कड़ा या अंगूठी खरीदकर हाथ में पहन सकते हैं। इसके साथ ही चांदी का दान करने से भी चंद्रमा आपको शुभ फल दे सकते हैं।

अगर आप ऊपर बताए गए उपायों में से किसी को भी न कर पाएं तो केवल ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप भी सावन के महीने में आप कर सकते हैं। इस मंत्र का जप करने से भगवान शिव और चंद्र देव दोनों की कृपा आपको प्राप्त हो सकती है। ध्यान रखें कि प्रतिदिन इस मंत्र का जप कम से कम 11 बार करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

चातुर्मास में 3 राशियों का होगा भाग्योदय, मिलेगी मनचाही नौकरी, कारोबार भी चमकेगा!

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading