Dharm & Motivation

25 जुलाई 2026 का पंचांग: शनिवार को देवशयनी एकादशी व्रत के साथ शुरू हो रहा है चातुर्मास, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 24, 2026
2 min read 1.2k views

25 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि शनिवार को दोपहर पहले 11 बजकर 35 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। 25 जुलाई को रात 9 बजकर 9 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही शनिवार को पूरा दिन पार कर के रविवार सुबह 7 बजकर 35 मिनट तक जेष्ठ नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 25 जुलाई को देवशयनी (हरिशयनी) एकादशी का व्रत है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

चातुर्मास 2026

देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान श्री विष्णु विश्राम के लिए क्षीर सागर में चले जाते हैं और पूरे चार महीनों तक वहीं पर रहेंगे। भगवान श्री हरि के शयनकाल के इन चार महीनों को चातुर्मास के नाम से जाना जाता है। इन चार महीनों में श्रावण, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक मास शामिल हैं। चातुर्मास के आरंभ होने के साथ ही अगले चार महीनों तक शादी-ब्याह आदि सभी शुभ कार्य करना वर्जित हो जाता है। चातुर्मास का समापन देवउठनी एकादशी के दिन होगा।

25  जुलाई 2026 का पंचांग

  • आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि- 25 जुलाई 2026 को दोपहर पहले 11 बजकर 35 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी
  • ब्रह्म योग- 25 जुलाई 2026 को रात 9 बजकर 9 मिनट तक
  • जेष्ठ नक्षत्र- 25  जुलाई 2026 को पूरा दिन पार कर के कल सुबह 7 बजकर 35 मिनट तक
  • 25 जुलाई 2026 विशेष- देवशयनी एकादशी व्रत, चातुर्मास आंरभ

25  जुलाई 2026 का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:45 ए एम से 05:29 ए एम
  • प्रातः संध्या- 05:07 ए एम से 06:13 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:19 पी एम से 01:11 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:56 पी एम से 03:48 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:17 पी एम से 07:39 पी एम

25 जुलाई 2026 का अशुभ समय

  • राहुकाल- 09:29 ए एम से 11:07 ए एम
  • यमगण्ड- 02:23 पी एम से 04:01 पी एम
  • गुलिक काल- 06:13 ए एम से 07:51 ए एम
  • दुर्मुहूर्त- 06:13 ए एम से 07:05 ए एम
  • वर्ज्य- 10:54 ए एम से 12:42 पी एम
  • गण्ड मूल- पूरे दिन
  • भद्रा- 06:13 ए एम से 11:34 ए एम
  • बाण रोग- 08:52 ए एम से पूर्ण रात्रि तक

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 09:03 से सुबह 10:45 तक
  2. मुंबई- सुबह 09:29 से दोपहर पहले 11:07 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 09:03 से सुबह 10:46 तक
  4. लखनऊ- सुबह 08:50 से सुबह 10:31 तक
  5. भोपाल- सुबह 09:07 से सुबह 10:47 तक
  6. कोलकाता- सुबह 08:24 से सुबह 10:03 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 09:26 से दोपहर पहले 11:06 तक
  8. चेन्नई- सुबह 09:04 से सुबह 10:40 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 05:27 ए एम
  • सूर्यास्त- 19:17 पी एम

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

देवशयनी एकादशी पर कर लें तुलसी के ये अचूक उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading