शुक्र ग्रह 29 जुलाई को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। आपको बता दें कि उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। शुक्र का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों को पारिवारिक जीवन में सुखद फल मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं और साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत हो सकता है। आइए विस्तार से जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।
वृषभ राशि
आपके लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सुखद रह सकता है। प्रेम जीवन में अगर परेशानियां चली आ रही थीं तो उनका हल आप पा सकते हैं। अगस्त की शुरुआत में कुछ लोग अपने पार्टनर से लव मैरिज करने का विचार भी बना सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में भी उन्नति मिल सकती है, कुछ लोगों को मनचाही नौकरी मिलने के आसार भी हैं। इसके साथ ही शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन के चलते कुछ लोग भूमि-भवन या वाहन खरीदने में भी कामयाब हो सकती है। विवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
धनु राशि
शुक्र के राशि परिवर्तन करने के बाद भाग्य का आपको साथ मिलेगा। जुलाई महीने का अंत और अगस्त की शुरुआत आपके लिए यादगार साबित हो सकती है। लंबे समय से नौकरी बदलने का विचार बना रहे थे तो शुक्र के नक्षत्र बदलने के बाद सफल हो सकते हैं। खासकर मीडिया, सेल्स और अभिनय के क्षेत्र से जो लोग जुड़े हैं उनके लिए समय सुखद साबित हो सकता है। आर्थिक जीवन से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलने से आप राहत पा सकते हैं। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिल सकता है।
मीन राशि
मीन वालों के लिए भी शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सुखद साबित हो सकता है। खासकर 1 अगस्त के बाद से आपको अच्छे परिणाम दिखने शुरू हो सकते हैं। आपकी कई अटकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। बिजनेस करने वालों को मनचाहा ऑफर प्राप्त हो सकता है। विदेशी कारोबार में भी इस राशि वाले लाभ पा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में गुरुजनों का सहयोग मिलने से उपलब्धियां हासिल कर पाएंगे। अगस्त में 1 तारीख को कन्या राशि में शुक्र के प्रवेश के साथ ही आपका सप्तम भाव (विवाह भाव) भी सक्रिय होगा इसलिए कुछ लोग विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
