30 जुलाई से सावन का पवित्र महीना आरंभ होने वाला है। यह माह भगवान शिव की भक्ति और साधना के लिए अति उत्तम माना जाता है। इसके अलावा सावन सोमवार के दिन व्रत करने से भक्तों को मनचाहे वरदान की प्राप्ति होती है। वहीं बहुत से भक्त पूरे सावन माह में उपवास रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि जो भी भक्तगण पूरे सावन में नियम और निष्ठा के साथ व्रत, पूजा पाठ करता है उसे जीवन के सभी दुख-दर्द और परेशानी से छुटकारा मिल जाता है। तो अगर आप भी पूरे महीने व्रत रखने का मन बना रहे हैं तो पहले नियम जान लीजिए। इन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है वरना फिर व्रत और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।
सावन व्रत के नियम
-
अगर आप पूरे सावन माह का व्रत रख रहे हैं तो सात्विक आहार ही ग्रहण करें। अगर फलाहार कर रहे हैं तो वो भी एक समय (सूर्यास्त के बाद) ही करें। वहीं अगर एक समय भोजन कर रहे हैं तो उसमें सेंधा नमक का उपयोग करें। प्याज-लहसुन का इस्तेमाल गलती से भी न करें। -
पूरे सावन मास प्रतिदिन सुबह-शाम स्नान के बाद भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें। शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित कर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें। -
सावन के पहले दिन सुबह उठकर स्नान आदि के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहन लें। इसके बाद शिवजी की विधिपूवर्क पूजा करें। फिर अक्षत (बिना टूटे चावल) और फूल लेकर पूरे सावन माह व्रत का संकल्प लें। इस दौरान आप अपनी मनोकामना भी बोल सकते हैं।
-
अगर आप फलाहार पर सावन का व्रत करने वाले हैं तो इस दौरान फल, जूस, दूध से बनी चीजें, मखाने, चाय या कॉफी आदि का सेवन किया जा सकता है।
सावन व्रत में क्या खा सकते हैं?
- सिंघाड़े का आटा
- साबूदाना
- समा के चावल
- मखाना
- शकरकंद
- लौकी हलवा
- ड्राई फ्रूट्स, डेटरी प्रोडक्ट (दूध, दही, पनीर इत्यादि)
- सेंधा नमक, जीरा, अदरक, हरी मिर्च
- चाय और कॉफी
- केला, सेब, पपीता, अनार जैसे मौसमी फल
सावन माह में पूजा के दौरान न करें ये गलतियां
- शिवलिंग पर दूध चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल न करें। पीतल, चांदी या कांस्य के बर्तन का उपयोग करें।
- शिवलिंग पर भूलकर भी हल्दी न चढ़ाएं। शिवलिंग पर केवल चंदन ही लगाएं।
- भगवान शिव की पूजा में तुलसी वर्जित होता है। ऐसे में शिवजी की पूजा में तुलसी न रखें।
- शिवलिंग पर केतकी के फूल भी न चढ़ाएं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
कुंडली के कालसर्प दोष से हैं परेशान? सावन शिवरात्रि पर करें ये आसान उपाय, दूर होगा हर संकट
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
