Sports

राजस्थान में जन्मे क्रिकेटर की खुली किस्मत, सेलेक्टर्स ने वनडे टीम में दिया मौका, इस सीरीज में धमाल मचाने उतरेंगे

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 28, 2026
3 min read 1.2k views


होमखेलक्रिकेटराजस्थान में जन्मे क्रिकेटर की खुली किस्मत, सेलेक्टर्स ने वनडे में दिया मौका

Last Updated:

jai moondra odi: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ाने हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में आयरलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. चोटों से जूझ रही आयरलैंड टीम में उन्हें मौका मिला और उन्होंने इस अवसर का भरपूर फायदा उठाया. भारत के राजस्थान में जन्मे इस स्टार ने टीम इंडिया के खिलाफ दो टी20 मैचों में पांच विकेट चटकाकर सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा, जिसका इनाम उन्हें अब वनडे टीम में चयन के रूप में मिला है.

राजस्थान में जन्मे क्रिकेटर की खुली किस्मत, सेलेक्टर्स ने वनडे में दिया मौकाZoom

जय मूंदड़ा को आयरलैंड की वनडे टीम में मिला मौका.

नई दिल्ली. भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर गेंद से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले जय मूंदड़ा अब वनडे फॉर्मेट में धमाल मचाने उतरेंगे. भारतीय मूल के इस क्रिकेटर को आयरलैंड की वनडे टीम में शामिल किया गया है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलेगी. जय मूंदड़ा का जन्म राजस्थान में हुआ था. वह अपनी हायर स्टडीज के लिए आयरलैंड गए, लेकिन क्रिकेट खेलने के जूनून ने उनकी आयरिश क्रिकेट टीम में एंट्री करा दी. कुछ दिन पहले हुई भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज में जय में इंटरनेशनल डेब्यू करते हुए जबरदस्त गेंदबाजी से तहलका मचाया. उन्होंने दो मैचों में 5 विकेट झटके, जिससे आयरलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज की. जय को इसी प्रदर्शन का इनाम वनडे टीम में चयन के रूप में मिला है. अगर वह अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में डेब्यू करते हैं तो ऐसे दूसरे भारतीय मूल के क्रिकेटर बन जाएंगे, जिसने आयरलैंड के लिए वनडे खेला हो.

मूंदड़ा की वनडे डेब्यू पर नजर
आयरलैंड और अफगानिस्तान की टीमें 5-14 अगस्त के बीच 5 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगी, जिसके शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए आयरलैंड ने कप्तान पॉल स्टर्लिंग को टीम में वापस बुलाया है. स्टर्लिंग मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान लगी चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं. ‘क्रिकेट आयरलैंड’ ने मंगलवार को सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए 14 सदस्यीय टीम घोषित की है. जय मूंदड़ा के अलावा हाल के शानदार प्रदर्शन के बाद बेन कैलिट्ज और बायरन मैकडोनो को भी पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है.

मूंदड़ा के साथ कैलिट्ज मेंस टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत के खिलाफ आयरलैंड की ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीत का हिस्सा थे. हालांकि, चोटों के कारण आयरलैंड को कई अनुभवी खिलाड़ियों के बिना खेलना होगा. तेज गेंदबाज जोश लिटिल, मैट हॉलैंड, क्रेग यंग, ​​बैरी मैकार्थी, जॉर्डन नील और डेविड डेलानी चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.

खेले जाएंगे 5 वनडे मैच
पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज 5 अगस्त को ब्रेडी में शुरू होगी और दूसरा मैच भी 7 अगस्त को उसी वेन्यू पर खेला जाएगा. बाकी तीन मुकाबले 10, 12 और 15 अगस्त को स्टॉर्मोंट में खेले जाएंगे. अफगानिस्तान सीरीज नए नियुक्त हेड कोच गैरी विल्सन के लिए भी पहला असाइनमेंट होगा. पिछले दशक में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच सभी फॉर्मेट में कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है, जिसमें द्विपक्षीय क्रिकेट और आईसीसी इवेंट्स, दोनों में कई कड़े मुकाबले हुए हैं.

पहले तीन वनडे मुकाबलों के लिए आयरलैंड की टीम
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, बेन कैलिट्ज, कर्टिस कैम्फर, केड कारमाइकल, जॉर्ज डॉकरेल, गैविन होए, एंड्रयू मैकब्राइन, लियाम मैकार्थी, बायरन मैकडोनो, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading