Dharm & Motivation

सावन में भगवान शिव को लगाएं इन खास चीजों का भोग, प्रसन्न होंगे भोले भंडारी, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Ajay Kumar Verma
By Ajay Kumar Verma On July 29, 2026
1 min read 1.2k views

30 जुलाई 2026, गुरुवार से सावन का महीना शुरू हो रहा है। यह पूरा महीना भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। यूं तो महादेव को प्रसन्न करने के लिए एक लोटा जल और कुछ बेलपत्र ही काफी होते हैं। माना जाता है कि भोलेनाथ अपने भक्तों की थोड़ी सी भक्ति और सात्विक भाव से ही प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन सावन माह में भोलेनाथ को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से जातक पर महादेव की विशेष कृपा बरसती है। तो सावन की पूजा में जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा के साथ ही उनकी प्रिय चीजों का भोग भी जरूर अर्पित करें। शिवलिंग पर नियम अनुसार चीजें चढ़ाने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। तो आइए अब जानते हैं कि सावन मास में शिवजी को प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या भोग लगाना चाहिए।

खीर-

सावन माह में भगवान शिव को चावल या मखाने की खीर का भोग जरूर लगाएं। कहा जाता है कि खीर महादेव को अति प्रिय है। खीर का भोग लगाने से चंद्र दोष भी दूर होता है।

मालपुआ

सावन में पूजा के बाद भोले भंडारी को घीर में तले हुए मालपुए का भोग अवश्य लगाएं। ऐसा करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि शिवजी को मालपुआ का भोग लगाने से जीवन की समस्त परेशानियां दूर हो जाती हैं।

मौसमी फल

अगर आप पकवान नहीं बना पा रहे हैं तो भगवान शिव को मौसमी फल जैसे- आम, केला, सेब या बेल, शकरकंद और बेर का भोग भी लगा सकते हैं।

ठंडाई

सावन में भोलेनाथ को ठंडाई भी अर्पित कर सकते हैं। सौंफ, इलायची और केसर जरूर मिलाएं।

सफेद रंग की मिठाई

भगवान शिव को सफेद रंग की मिठाई चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। तो सावन माह में पूजा के बाद पशुपति नाथ को सफेद खोया, मावा की बर्फी वाली मिठाई का भोग भी जरूर लगाएं।

पंचामृत

पंचामृत बनाने के लिए दूध, दही,  घी, शहद और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। तो सावन में शिवजी को पंचामृत का भोग भी लगाएं। बता दें कि पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक भी किया जाता है। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।

कदम

भोलेनाथ को हलवा का भोग भी लगाया जाता है। तो सावन माह में या सावन सोमवार के दिन शिवजी को सूजी, कुट्टू का हलवा का भोग लगाएं। इसमें मेवा भी जरूर डालें। हलवा का भोग लगाने से घर में बरकत और सुख-समृद्धि आती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

सावन में भगवान शिव की पूजा के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए? नोट करें संपूर्ण चीजों की लिस्ट

Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ajay Kumar Verma

Ajay Kumar Verma

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading