भारत में जिसकी पूछ नहीं, वो इंग्लैंड में मचा रहा गदर, वनडे कप में आशुतोष शर्मा की घातक गेंदबाजी, पंजा खोलकर बल्लेबाजों को दहलाया


होमखेलक्रिकेटआशुतोष शर्मा का इंग्लैंड में तहलका, वनडे कप में पंजा खोल बल्लेबाजों को दहलाया

Last Updated:

भारत के स्टार ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में जारी मेट्रो वनडे कप में हैम्पशायर के लिए धूम मचा रहे हैं. आशुतोष ने अपने पिछले मैच में ससेक्स के खिलाफ पंजा खोलकर सनसनी मचा दी है. इस पूरे सीजन में आशुतोष शर्मा ने हैमप्शायर के लिए अपने दमदार खेल से प्रभावित किया है. खास तौर से आशुतोष कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं.

आशुतोष शर्मा का इंग्लैंड में तहलका, वनडे कप में पंजा खोल बल्लेबाजों को दहलायाZoom

काउंटी में आशुतोष शर्मा की दमदार बॉलिंग

नई दिल्ली: इंग्लैंड में जारी मेट्रो वनडे कप में भारत के आशुतोष शर्मा छाए हुए हैं. आशुतोष टूर्नामेंट में हैम्पशायर के लिए खेल रहे हैं. इस सीजन में आशुतोष अबतक हैम्पशायर के लिए कुल 4 मैच में मैदान पर उतरे हैं, जिसमें उन्होंने कुल 13 विकेट अपने नाम किए. अपने पिछले मैच में ससेक्स के खिलाफ तो आशुतोष ने तहलका ही मचा दिया. इस मैच में आशुतोष ने कुल पांच विकेट झटके, जिससे हैम्पशायर को 3 विकेट से रोमांचक जीत हासिल हुई. ससेक्स के खिलाफ मुकाबले में आशुतोष ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 51 रन देकर पंजा खोला.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading